जेफ बेजोस की शादी: 500 मिलियन डॉलर की सुपरयॉट में कार्यक्रम, पर वेनिस के सख्त नियमों के बीच कैसे होगी तैयारी?
इसी साल के 26 जून को अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और उनकी मंगेतर लॉरेन सांचेज शादी करने जा रहे है। ये भव्य शादी वेनिश शहर के 500 मिलियन डॉलर की कीमत वाले एक बेहद शानदार सुपरयॉट पर शादी करने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक सबसे बड़ा सवाल ये बना हुआ है कि वेनिस के सख्त नियमों के बीच बेजोस अपनी शादी की तैयारी कैसे करेंगे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और उनकी मंगेतर लॉरेन सांचेज इसी साल 26 जून को इटली के वेनिस शहर में 500 मिलियन डॉलर की कीमत वाले एक बेहद शानदार सुपरयॉट पर शादी करने जा रहे हैं। खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर वेनिस अपने प्राचिनता और खुबसुरती के चलते शादी के लिए एक अच्छी पसंद है। हालांकि वेनिस शहर के अनुसार बड़े जहाजों को वेनिस के कुछ ऐतिहासिक जगह जैसे कि सेंट मार्क स्क्वायर, ग्रैंड कैनाल, गिउडेका कैनाल, ब्रिज ऑफ साईज़ और रियाल्टो ब्रिज के पास नहीं आने दिया जाता है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बेजोस की नौका का वजन 3,493 टन है, जो कि वेनिस के द्वारा तय सीमा से कम है, लेकिन फिर भी यह वेनिस की ग्रैंड कैनाल में नहीं जा सकती। अब ऐसे में बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि अब बेजोस अपनी शादी की इस भव्य तैयारी के लिए क्या करेंगे?
शादी के लिए बुक किए गए कई होटल
जेफ बेजोस और उनकी मंगेतर लॉरेन सांचेज की शादी एक यादगार शादी के तौर पर रहने वाली है। जोड़े ने अपनी शादी के लिए कई लग्जरी होटलों को बुक किया है, जिनमें ग्रैंड अमन होटल और बेलमंड होटल सिप्रियानी शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपनी शादी के लिए छोटे-छोटे पानी के निजी जहाज भी बुक किए हैं। ये वहीं जहाज है जिसका इस्तेमाल जॉर्ज क्लूनी और अमल अलामुद्दीन ने अपनी शादी में किया था।
ये भी पढ़ें:- US: 'फर्जी खबरों पर नहीं, भरोसे पर चलता हूं', सूचना लीक मामले में ट्रंप ने नौकरी से न निकालने की दी गारंटी
26 जून को शादी, ट्रंप भी हो सकते है शामिल
जेफ बेजोस और उनकी मंगेतर लॉरेन सांचेज़ 26 जून को एक भव्य शादी समारोह में शादी करेंगे। इस शादी में हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां और प्रमुख राजनेता भी शामिल होंगे। मीडिया रिपर्टस में दावा किया जा रहा है कि इस शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, किम कार्दशियन, लियोनार्डो डिकैप्रियो और बिल गेट्स जैसे बड़े नाम के भी शामिल होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:- US: तालिबान की कैद से रिहा हुई अमेरिकी महिला फेय हॉल, बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने के चलते हुई थी गिरफ्तारी
2019 में बेजोस का हुआ था तलाक
गौरतलब है कि जेफ बेजोस ने 1993 में मैकेंजी स्कॉट से शादी की थी, और दोनों का 25 सालों का शादीशुदा जीवन था। हालांकि, 2019 में उनका तलाक हो गया। बेजोस और मैकेंजी के चार बच्चे हैं। अब, बेजोस ने लॉरेन सांचेज़ से शादी करने का फैसला किया है और वेनिस में होने वाली इस भव्य शादी को लेकर कई तैयारियां की जा रही हैं।