फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ITR filing date extended for companies

ITR Filing: कंपनियों के लिए आईटीआर भरने की तिथि बढ़ी, जानें कब तक रिटर्न भर सकेंगी कंपनियां

Thu, 27 Oct 2022 05:45 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 27 Oct 2022 05:45 AM IST
सार

सीबीडीटी ने कहा, आकलन वर्ष 2022-23 के लिए अधिनियम की धारा 139 की उप-धारा (1) के तहत आय का ब्योरा देने की तिथि बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
ITR filing date extended for companies
आईटीआर रिटर्न। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्त मंत्रालय ने कंपनियों की ओर से आकलन वर्ष 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने की समय-सीमा बुधवार को बढ़ाकर 7 नवंबर कर दी। जिन कंपनियों को अपने खातों का ऑडिट कराना जरूरी है, उनके लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि पहले 31 अक्तूबर थी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने अधिसूचना में कहा कि पिछले महीने ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समय-सीमा बढ़ाई गई थी। इसलिए आईटीआर भरने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


सीबीडीटी ने कहा, आकलन वर्ष 2022-23 के लिए अधिनियम की धारा 139 की उप-धारा (1) के तहत आय का ब्योरा देने की तिथि बढ़ाई गई है। घरेलू कंपनियों को वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए 31 अक्तूबर 2022 तक रिटर्न भरना जरूरी है। उन कंपनियों के लिए रिटर्न भरने की नियत तारीख 30 नवंबर, 2022 होगी, जिनकी स्थानांतरण मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed