{"_id":"66bf8e5caa0db26f2b06228d","slug":"it-refund-scam-income-tax-department-warns-taxpayers-about-fake-messages-advises-them-to-avoid-scams-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"IT Refund Scam: फर्जी संदेश से करदाताओं को आयकर विभाग ने किया सावधान, घोटाले से बचने की दी नसीहत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IT Refund Scam: फर्जी संदेश से करदाताओं को आयकर विभाग ने किया सावधान, घोटाले से बचने की दी नसीहत
Fri, 16 Aug 2024 11:08 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:08 PM IST
सार
IT Refund Scam: हाल ही बिना किसी जुर्माने के इनकम टैक्स भरने की तारीख खत्म हो चुकी है। इसी बीच आयकर विभाग को ऐसी शिकायतें मिली है कि करदाताओं के पास फर्जी टैक्स रिफंड स्वीकृति वाले संदेश आ रहे हैं जो करदाताओं को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
फर्जी संदेश से करदाताओं को आयकर विभाग ने किया सावधान
- फोटो : ANI
विस्तार
हाल ही में कर अदा कर चुके करदाता जो इनकम टैक्स रिफंड का इंतजार कर रहे हैं उन्हें आयकर विभाग ने फर्जी संदेशों से सावधान किया है। आयकर विभाग ने मोबाइल फोन पर आने वाले कर रिफंड की स्वीकृति वाले संदेशों से करदाताओं को बचने की सलाह दी है। आयकर विभाग ने इसे एक घोटाला करार दिया है।
सिलसिलेवार एक्स पोस्ट में स्कैम से सतर्क किया
आयकर का भुगतान करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए विभाग ने कहा, फेक पॉप-अप मैसेज के झांसे में आने से बचें। स्कैम अलर्ट लिखकर सिलसिलेवार एक्स पोस्ट में आयकर विभाग ने कहा, हम पॉप-अप विंडो जैसे विकल्पों का इस्तेमाल नहीं करते। मोबाइल फोन पर संदिग्ध पॉप-अप मैसेज दिखने पर तत्काल बंद करने का निर्देश देते हुए विभाग ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने की अपील भी की।
विज्ञापन
शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
विभाग ने कहा कि आयकर भुगतान करने वाले लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। किसी भी गलत या गुमराह करने वाले संदेश के खिलाफ शिकायत करने के लिए यूजर 18001030025 या 18004190025 नंबर पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
— Income Tax Mumbai (@IncomeTaxMum) August 15, 2024

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन