फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IT Refund Issued To more than 2 crore taxpayers by Income Tax Department cbdt shared information

सीबीडीटी: देश के 2.09 करोड़ करदाताओं को जारी किया गया रिफंड, विभाग ने ट्वीट कर दी जानकारी

Wed, 02 Mar 2022 05:27 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Mar 2022 05:27 PM IST
सार

CBDT Issues Refunds To 2.09 Crore Taxpayers: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2021 से 28 फरवरी 2022 तक देश के करीब 2.09 करोड़ करदाताओं को आयकर विभाग की ओर से 1.83 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड जारी किया गया है।

विज्ञापन
IT Refund Issued To more than 2 crore taxpayers by Income Tax Department cbdt shared information
सीबीडीटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि देश के करीब 2.09 करोड़ करदाताओं को आयकर विभाग की ओर से 1.83 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड जारी किया गया है। सीबीडीटी की ओर से ट्वीट कर दी गई जानकारी में कहा गया कि विभाग ने एक अप्रैल 2021 से 28 फरवरी 2022 तक ये रिफंड जारी किए हैं। 

विज्ञापन


विभाग की ओर से बताया गया कि इसके तहत 2,07,27,503 मामलों में 65,938 करोड़ रुपये के आईटी रिफंड जारी किए गए हैं, जबकि 2,30,566 मामलों में 1,17,641 करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड जारी हुए हैँ। गौरतलब है कि सीबीडीटी की ओर से पूर्व में दी गई जानकारी के मुताबिक, 2020-21 के वित्तीय वर्ष (मार्च 2021 को समाप्त) के लिए नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर 31 दिसंबर 2021 की समय सीमा तक लगभग 5.89 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए थे। इसमें से 46.11 लाख से ज्यादा आईटीआर 31 दिसंबर को ही दाखिल किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed