फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   isha ambani bought bangles from this shop located in jodhpur for her wedding

अंबानी परिवार यहां से खरीदता है चूड़ियां, 150 साल पुरानी है यह दुकान

Sat, 08 Dec 2018 12:52 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
isha ambani bought bangles from this shop located in jodhpur for her wedding
- फोटो : amar ujala
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को पीरामल समूह के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद से होने जा रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि शादी के लिए चूड़ियां कहां से खरीदी गई हैं? शायद आपका उत्तर हो फिरोजाबाद। लेकिन ऐसा नहीं है। यह पूरी तरह से गलत जवाब है। 
विज्ञापन


150 साल पुरानी है दुकान

इस दुकान की खासियत यह है कि यह 150 साल पुरानी है। यह दुकान भी राजस्थान में है। जोधपुर शहर के प्रसिद्ध ठंडी सड़क बाजार में स्थित इस दुकान के पास सबसे ज्यादा  अरबपति ग्राहक भी आते हैं। इनमें जोधपुर का शाही परिवार, अंबानी परिवार, कबीर बेदी और जूही चावला जैसे फिल्मी सितारें भी शामिल हैं। मतलब साफ है कि ईशा अंबानी अपनी शादी में राजस्थानी चूड़ियां पहनेंगी। 
विज्ञापन




इस वजह से है प्रसिद्ध

बीबाजी बैंगिल्स की खासियत है क्रिस्टल से बनी चूड़ियां, जिनको 20 साल पहले बनाना शुरू किया गया था। दुकान के मालिक अब्दुल सत्तार ने बताया कि उनकी दादी जिनको लोग बीबीजी के नाम से जानते थे वो राजपूत राजाओं और रानियों के पास महल में जाकर चूड़ियां बेचती थीं। 150 साल पहले वो ऐसा करती थी। जब वो बूढ़ी हो गईं तब मेरे पिताजी ने इस व्यापार को संभाला और वो साइकिल पर चूड़ियां बेचा करते थे। इसके बाद 1970 में दुकान के जरिए चूड़ियां बेचना शुरू किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मिलती हैं इतनी प्रकार की चूड़ियां

बीबाजी की दुकान पर ग्राहकों को हर तरह की चूड़ियां मिलती हैं। हालांकि ज्यादातर लोग लाख से बनी चूड़ियां खरीदना पसंद करते हैं। अब लोग इनेमल, स्टडड और कट ग्लास पेस्टल व ज्वेलरी वाली चूड़ियां खरीदते हैं। हालांकि खास लोगों को दुकान नहीं आना पड़ता है और वो खुद उनके यहां पहुंचकर चूड़ियों का साइज व ऑर्डर लेकर के आते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed