फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IRDA Now Policyholders can complain against Insurance Companies in 13 languages

IRDAI: अब 13 भाषाओं में कर सकेंगे बीमा कंपनियों की शिकायत, पॉलिसीधारकों को होगी आसानी

Mon, 08 Aug 2022 01:44 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली/मुंबई।
एजेंसी, नई दिल्ली/मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 08 Aug 2022 01:44 AM IST
सार

बीमा कंपनियों की शिकायत के लिए 2011 में शुरू की गई शिकायत निवारण प्रणाली आईआरडीएआई (IRDAI) को और अधिक सुविधाजनक बनाएगा और इसका नाम बदलकर 'बीमा भरोसा' रखा जाएगा।

विज्ञापन
IRDA Now Policyholders can complain against Insurance Companies in 13 languages
IRDA - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ग्राहकों की शिकायतों को सुनने और इसे हल करने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए एक नया शिकायत निवारण तंत्र शुरू करने जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत, ग्राहकों को क्षेत्रीय भाषाओं में अपनी शिकायत दर्ज कराने का विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन


अब जल्द ही पॉलिसीधारक 13 भाषाओं में बीमा कंपनियों की शिकायत कर सकेंगे। सूत्रों ने कहा कि 2011 में शुरू की गई एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (Integrated Grievance Redressal System) को ग्राहकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के मकसद से इस पहल की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत, इस सिस्टम का नाम बदलकर ‘बीमा भरोसा’ रखा जाएगा। विभिन्न संस्थाओं के खिलाफ शिकायतों के पंजीकरण से लेकर निवारण तक सभी चरण इस पोर्टल पर होंगे। इससे पॉलिसीधारकों को आसानी होगी। 
विज्ञापन


नए सिस्टम के तहत ऐसे होगा काम
नए शिकायत निवारण तंत्र का नाम बदलकर अब ‘बीमा भरोसा’ रखा जाएगा। सूत्रों ने कहा कि भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण का नया पोर्टल ऑनलाइन शिकायतों को दर्ज करने और उन पर नजर रखने का एक जरिया होगा। साथ ही यह बीमा कंपनियों द्वारा शिकायतों के निपटान की निगरानी भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 98,234 करोड़ बढ़ा
शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले हफ्ते 98,234 करोड़ रुपये बढ़ गया। इंफोसिस का 28,170 करोड़, टीसीएस का 23,582 करोड़, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 17,048 करोड़, आईसीआईसीआई बैंक का 13,861 करोड़ रुपये बढ़ा। एलआईसी का 6,008 करोड़ और बजाज फाइनेंस का 5,709 करोड़ रुपये बढ़ा। एचडीएफसी के मूल्यांकन में गिरावट आई। 


28 कंपनियां आईपीओ से जुटाएंगी 45,000 करोड़ 
सेबी ने अप्रैल से जुलाई के बीच 28 कंपनियों को आईपीओ की मंजूरी दी है। यह कंपनियां 45,000 करोड़ रुपये जुटाएंगी। इसमें से 11 कंपनियों ने 33 हजार करोड़ से ज्यादा की रकम जुटा भी ली है। इसमें से करीब 21 हजार करोड़ रुपये अकेले एलआईसी ने जुटाया था। बाकी कंपनियां अभी भी बाजार के सही होने का इंतजार कर रही हैं। एलआईसी ने निवेशकों को भारी घाटा दिया है। पिछले वित्तवर्ष में 52 कंपनियों ने 1.11 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed