बदल जाएगा बीमा उत्पादों का स्वरूप, इरडा ने दी अनुमति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने बीमा कंपनियों की ओर से बनाए रेगुलेटरी सैंडबॉक्स में शामिल 18 उत्पादों को परीक्षण के तौर पर लागू करने की अनुमति दे दी है। कंपनियों का यह प्रयोग सफल रहा तो आने वाले समय में जीवन बीमा और सामान्य बीमा उत्पादों का स्वरूप काफी बदल जाएगा।
बीमा कंपनियों से तकनीकी सहयोग के साथ नए और बेहतर उत्पादों को लागू करने के आवेदन मांगे थे। इस बाबत 173 प्रस्ताव मिले। उत्पादों के तौर पर जारी करने की अनुमति दी है। शुरुआती स्तर पर उत्पादों या 6 महीने में 50 लाख प्रीमियम जमा होने तक जारी कर रख सकती हैं। अगर वे सभी शर्तों को पूरा करते हुए इनका सफल संचालन कर लेती हैं तो जल्द ही इसे मुख्य उत्पादों में शामिल किया जा सकता है।
वाहन दुर्घटना पर निश्चित राशि...
एको जनरल इंश्योरेंस के प्रमुख (उत्पाद रणनीति) अनिमेष दास ने बताया कि अभी वाहन दुर्घटना होने पर बीमा क्लेम का रास्ता काफी लंबा है। अब ऐसे उत्पाद उतारने की तैयारी है जिसमें ग्राहक को प्री-एप्रूव्ड राशि चुनने का अधिकार मिलेगा। मसलन, अगर किसी ग्राहक ने बाइक के लिए प्रति दुर्घटना 6,000 रुपये की राशि चुनी है तो उसे क्लेम के तत्काल बाद उसका भुगतान कर दिया जाएगा। इसमें एजेंट सर्वे या जांच पड़ताल में ज्यादा समय नहीं खर्च होगा। हालांकि, अगर इससे ज्यादा नुकसान हुआ है तो ग्राहक को खुद भरपाई करनी होगी। चुनी गई राशि के हिसाब से प्रीमियर भी तय होगा।
यह भी पढ़ें: निवेश के मंत्र 41: सस्ते में सोना बेच रही सरकार, पांच दिन तक का मौका
पॉलिसी के साथ मूल्य वर्धित सेवा भी
बीमा कंपनियां भी अब बैंक दूरसंचार कंपनियों की तरह पॉलिसी के साथ मूल्य वर्धित सेवाएं बेच सकेंगे। दास ने कहा कि उनकी कंपनी स्वास्थ्य बीमा उत्पाद के साथ जिम सदस्यता का कूपन पर छूट जैसी अतिरिक्त सुविधा देगी। इसके अलावा यात्रा बीमा पर होटल या कैब बुकिंग वाउचर देंगे। हालांकि, इसके लिए ग्राहक पर दबाव नहीं डाल सकते।
पर्सनल लोन के साथ बीमा
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस लघु अवधि के जोखिम वाले कर्ज (पर्सनल लोन) के साथ गंभीर बीमारियों का लघु अवधि बीमा उत्पाद उतारने की तैयारी में है। इसकी अवधि 1 साल से कम होगी कंपनी इसके लिए बैंक एनबीएफसी से गठजोड़ करेगी। इसका मकसद कर्ज धारक का बीमा कर किसी बीमारी की स्थिति में कर्ज की राशि को सुरक्षित बनाना है।
स्वास्थ्य बीमा का बढ़ेगा नेटवर्क
बीमा कंपनियों का कहना कि अभी स्वास्थ्य बीमा के तहत सिर्फ अस्पतालों को ही जोड़ा जाता है। हमारी योजना ग्राहकों को हेल्थ टेक एग्रीगेटर और आधारित डिजिटल सेवा में उत्पाद उपलब्ध कराने की है। इससे क्षेत्र ज्यादा पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनेगा।