फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IRCTC Indian Railways services SMS alert for passengers Piyush Goyal tweet

खुशखबर: रेलवे शुरू कर रही है ये खास सुविधा, स्टेशन पर ट्रेन का नहीं करना होगा इंतजार

Mon, 18 Nov 2019 03:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 18 Nov 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Indian Railways services SMS alert for passengers Piyush Goyal tweet

वैसे तो भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए कोई न कोई नई सुविधा का एलान करती रहती है। लेकिन अब सर्दियों के मौसम के मद्देनजर रेलवे ने एक खास सुविधा का आरंभ किया है, जिसके तहत अगर ट्रेन लेट होती है, तो यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार नहीं करना होगा। 

विज्ञापन

रेलवे शुरू करेगी SMS अलर्ट सेवा

यात्रियों को बेहतर सविधाएं देने के लिए भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि यात्रियों को ट्रेनों के बारे में वह रियल टाइम अपडेट्स उपलब्ध कराएगा। दरअसल, कोहरे के कारण सर्दियों में ट्रेल अक्सर लेट हो जाती है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इसलिए यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए रेलवे एसएमस के माध्यम से यात्रियों को उनके ट्रेन की रियल टाइम जानकारी देगा।

विज्ञापन

रेल मंत्री ने किया ट्वीट

इस संदर्भ में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट भी किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, 'सर्दियों के मौसम में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए भारतीय रेल तैयार है। इसके लिए ट्रेन के लेट होने की स्थिति में यात्रियों के मोबाइल पर सूचना, रात को विशेष पेट्रोलिंग, व सिग्नल की जानकारी पॉयलट तक पहुंचाने के लिये फॉग सेफ्टी डिवाइस जैसी अनेकों व्यवस्थायें की गयी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यात्रियों को होगा फायदा

इस सुविधा के माध्यम से यात्रियों को ट्रेन की लोकेशन, उसके स्टेशन पर पहुंचने का अनुमानित समय एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा। रेलवे की इस एसएमएस सेवा से यात्रियों को काफी फायदा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर ट्रेन को एक घंटे का विलंब होता है तो उस ट्रेन के तमाम यात्रियों को एसएमएस अलर्ट भेजा जाएगा। 

यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

साथ ही भारतीय रेलवे द्वारा रात 11 बजे से लेकर सुबह सात बजे तक स्पेशल पट्रोलिंग टीमों को तैनात किया जाएगा। इतना ही नहीं, ट्रेनों में फॉग सेफ्टी डिवाइसेज भी लगाए जाएंगे। इससे ट्रेन के ड्राइवर को सिग्नल पोस्ट पर ऑडियो-विजुअल क्यू मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed