बेहद लाभदायक है 'IRCTC iMudra', ATM से पैसों की निकासी समेत मिलती हैं ये सभी सुविधाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए भारतीय रेलवे आए दिन कोई न कोई नई सुविधा का एलान करता रहता है। भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की एक ऐसी ही खास सुविधा है, जिसे 'आईआरसीटीसी आई-मुद्रा' (IRCTC iMudra) कहा जाता है। इसके तहत आपको एटीएम से पैसों की निकासी सहित कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
आईआरसीटीसी आई-मुद्रा के लाभ
- इसके जरिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी कर सकते हैं।
- आईआरसीटीसी आई-मुद्रा से आप अपने परिजनों को घर बैठे पैसे भी भिजवा सकते हैं।
- आप एटीएम से पैसों की निकासी भी कर सकते हैं।
डिजिटल लेनदेन को मिलेगा बढ़ावा
यह एक वीजा कार्ड है और इसे किसी भी पीओएस मशीन (POS Machine) के माध्यम से प्रयोग किया जा सकता है। इसका उपयोग आप मोबाइल एप, टैबलेट और डेस्कटॉप के जरिए कर सकते हैं। आई-मुद्रा से देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा। वर्चुअल कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी भी संभव है। इसका इस्तेमाल आप फ्लाइट टिकट बुकिंग, होटल के बिल का भुगतान, आदि कई चीजों में कर सकते हैं।
इस बात का रखें ध्यान
हालांकि एटीएम से पैसों की निकासी के लिए और परिजनों को पैसे भिजवाने जैसी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आपको नो योर कस्टमर (KYC) प्रक्रिया पूरी करनी होगी।