फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IPO market in full swing 70 companies plan to raise Rs 1.60 lakh crore News In Hindi

IPO Market: आईपीओ बाजार में हलचल, 70 कंपनियों का 1.60 लाख करोड़ जुटाने का प्लान; निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी

Thu, 10 Jul 2025 06:23 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 10 Jul 2025 06:23 AM IST
सार

इस साल आईपीओ बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 70 कंपनियों ने सेबी में मसौदा जमा कर 1.60 लाख करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। मीशो, पाइन लैब्स जैसे बड़े ब्रांड्स शामिल हैं। वहीं क्रायोजनिक ओजीएस को 17.77 करोड़ के लक्ष्य पर 8,220 करोड़ की रिकॉर्ड बोली मिली है।

विज्ञापन
IPO market in full swing 70 companies plan to raise Rs 1.60 lakh crore News In Hindi
निवेश प्रस्ताव - फोटो : Istock

विस्तार

चालू वित्त वर्ष में अब तक कुल 70 कंपनियों ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास मसौदा जमा कराया है। जबकि जनवरी से कुल 120 कंपनियों ने मसौदा जमा कराया है। यह सभी मिलकर 1.60 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटाएंगी। कंपनियों को मसौदा जमा कराने के एक साल के भीतर आईपीओ लाना होता है।
विज्ञापन


भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी के मुताबिक, अप्रैल में 24 कंपनियों ने मसौदा जमा कराया। मई में 17, जून में 18 और जुलाई में 14 ने मसौदा जमा कराया। मीशो 4,250 करोड़, पाइन लैब 6,000 करोड़, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड 10,000 करोड़ और क्रेडिला 5,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। इस साल 26 कंपनियों ने बाजार से 48,234 करोड़ जुटाए हैं।
विज्ञापन


17.77 करोड़ के एवज में कंपनी को मिला 8,220 करोड़
गुजरात की क्रायोजनिक ओजीएस के इश्यू में निवेशकों ने 8,220 करोड़ रुपये की बोली लगाई है जबकि कंपनी को केवल 17.77 करोड़ जुटाने थे। कंपनी ने 37.80 लाख शेयर जारी किए, इसके एवज में 175 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिली। क्रायोजनिक ओजीएस का आईपीओ तीन जुलाई से सात जुलाई तक खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- अध्ययन: मानवजनित जलवायु परिवर्तन बना यूरोप में 1,500 मौतों की वजह, वैज्ञानिकों ने किया की चौंकाने वाला खुलासा


क्राईजैक : 15% ज्यादा भाव पर सूचीबद्ध
क्राईजैक का शेयर बुधवार को एक्सचेंज पर इश्यू भाव 245 की तुलना में 15 फीसदी बढ़कर 280 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी ने 860 करोड़ जुटाए हैं। स्मार्टवर्क 387 से 407 रुपये के भाव पर बृहस्पतिवार को बाजार में उतरेगी। एंथम बायोसाइंसेस 540-570 रुपये के भाव पर 14 जुलाई को बाजार में उतरेगी।

ये भी पढ़ें:- South Korea: चार माह बाद हिरासत में जाएंगे पूर्व राष्ट्रपति यून, दक्षिण कोरियाई अदालत से गिरफ्तारी को मंजूरी

एसएमपीपी 4,000 करोड़ जुटाएगी
रक्षा उपकरणों से संबंधित कारोबार में शामिल एसएमपीपी 4,000 करोड़ जुटाएगी। कंपनी के चेयरमैन एवं एमडी डॉ. शिव चंद कंसल ने कहा, हमें भारतीय सेना 300 करोड़ रुपये के दो ऑर्डर मिले हैं। कंपनी सेना को 27,700 बुलेटप्रूफ जैकेट्स और 11,700 आधुनिक बैलिस्टिक हेलमेट्स की आपूर्ति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed