IPO: डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयरों की अच्छी लिस्टिंग, 45% तक मजबूत, जानें निवेशकों को कितना हुआ मुनाफा?
IPO: डीसीएक्स सिस्टम्स के आईपीओ में निवेशकों ने बढ़िया रिस्पॉन्स दिया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुनसार कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन अपने आखिरी दिन बीते बुधवार को लगभग 69.79 गुना सब्सक्राइअ हुआ था।
विस्तार
डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयर 11 नवंबर को बीएसई और एनएसई में लिस्ट हो गए। बाजार में शुक्रवार के दिन आई जबरदस्त तेजी के बीच कंपनी के शेयर बीएसई पर अपने आईपीओ के इश्यू प्राइस से 39.66% प्रीमियम के साथ 289.10 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर लिस्ट हुए। बता दें कि यह कंपनी वायर का निर्माण करती है। वहीं दूसरी पर कंपनी के शेयरों को 38.65% की प्रीमियम के साथ 287 रुपये प्रति शेयर की लिस्टिंग मिली। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 197-207 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। बाजार में लिस्टिंग के थोड़े ही समय बाद शुक्रवार की सुबह 10.40 मिनट पर कंपनी के शेयर लगभग 45% की तेजी के साथ 305 रुपये पर पहुंच गए। निवेश के लिए यह इश्यू 31 अक्तूबर से दो नवंबर के बीच खुला था।
डीसीएक्स सिस्टम्स के आईपीओ में निवेशकों ने बढ़िया रिस्पॉन्स दिया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुनसार कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन अपने आखिरी दिन बीते बुधवार को लगभग 69.79 गुना सब्सक्राइअ हुआ था। आईपीओ में 1.45 करोड़ शेयरों के मुकाबले 101.27 करोड़ शेयरों की बोली मिली थी। डीसीएक्स सिस्टम्स के आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीच्यूशनल बायर्स का कोटा 84.32 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं रिटेल निवेशकों का कोटा 61.77 गुना और गैरसंस्थागत निवेशकों का कोटा 43.97 गुना सब्सक्राइब हुआ था। बाजार के जानकारों का मानना है कि भारत मेंं डिफेंस और एयरोस्पेस के लिए अवसर बढ़े हैं, ऐसे में डीसीएक्स सिस्टम्स के पास खास काम उपलब्ध रह सकता है। ऐसे में निवेशक लंबी अवधि के लिए इसके शेयरों में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं।