फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Invest in bank FD for a short period, getting up to 8 Percent interest in government banks at this time

Bank FD: कम अवधि के लिए बैंक एफडी में करें निवेश, 8 फीसदी तक मिल रहा है सरकारी बैंकों में इस समय ब्याज

Mon, 27 Feb 2023 05:41 AM IST
देव कश्यप अजीत सिंह, नई दिल्ली।
अजीत सिंह, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 27 Feb 2023 05:41 AM IST
सार

एक निवेशक के तौर पर इस समय वित्तीय बचत साधनों में निवेश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस समय जो हालात हैं, ऐसे में सुरक्षा के साथ बेहतर रिटर्न मिलने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। हालांकि, कुछ समय के लिए आप बैंक एफडी में पैसे लगा सकते हैं। इस निवेश के फायदे को लेकर गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-

विज्ञापन
Invest in bank FD for a short period, getting up to 8 Percent interest in government banks at this time
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस समय जो स्थितियां हैं, वह कम समय के निवेश के लिए अनुकूल हैं। ऐसे में निवेशकों को उस निवेश के साधन को चुनना चाहिए, जहां जोखिम कम या शून्य हो और साथ ही बेहतर रिटर्न मिले। बैंकों का फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी इसके लिए एक सही विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन


पिछले साल मई से लेकर अब तक रिजर्व बैंक ने 6 बार में रेपो दर में 2.5 फीसदी की बढ़त की है। ऐसे में बैंकों ने भी कर्ज के साथ-साथ एफडी पर भी ब्याज बढ़ा दिए हैं। इस तरह, एफडी पर इस समय 8 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है। हालांकि, आपको इस समय एफडी की अवधि एक साल की ही रखनी चाहिए क्योंकि आगे चलकर दूसरे साधन इससे ज्यादा मुनाफा दे सकते हैं।
विज्ञापन


शेयर बाजार में जारी रह सकती है अनिश्चितता
शेयर बाजार में इस साल जारी अनिश्चितता आगे भी बनी रह सकती है। विश्लेषकों की मानें तो इस साल के अंत तक शेयर बाजार से नकारात्मक रिटर्न भी मिल सकता है। वैसे भी पिछले साल सिर्फ 4 फीसदी तक रिटर्न मिला है। इस साल कमोडिटी की कीमतें, ऊंची ब्याज दरें और कुछ देशों के बीच तनाव के साथ ही अदाणी जैसे मुद्दों ने भी बाजार को बुरी तरह प्रभावित किया है। दुनियाभर के बाजार इस समय नकारात्मक रिटर्न दे रहे हैं। भारतीय बाजार भी इससे अछूता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यूचुअल फंड में एसआईपी
अगर आपके पास अपने पैसे को रोकने के लिए पांच साल का समय है तो आप इक्विटी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी का विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि, निकट समय में बाजार में गिरावट के कारण इसने घाटा दिया है। ऐसे में आप लंबी अवधि के लिए इसे चुन सकते हैं। अगर समय कम है तो डेट फंड का विकल्प भी अच्छा है, जहां एक साल की अवधि में बैंक एफडी से ज्यादा रिटर्न मिलने की गुंजाइश है।

आगे दरें बढ़ने की उम्मीद कम
तमाम रिपोर्ट से यह पता चल रहा है कि आरबीआई अब रेपो दर में वृद्धि के आक्रामक चरण को रोक सकता है। हो सकता है कि यह अगली बार नीतिगत दर में 0.25 फीसदी की बढ़त और कर दे, पर उसके बाद वृद्धि को कोई गुंजाइश नहीं है। ऐसे में जब आरबीआई अपनी रफ्तार रोकेगा तो बैंक भी जमा या कर्ज पर दरें बढ़ाने की गति रोक देंगे।

  • ऐसे में अनुमान है कि अब बैंकों के एफडी पर भी ब्याज न बढ़े। वैसे भी पिछले 9 महीने में बैंकों ने एफडी पर ब्याज में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। 
  • 3-5 साल के लिए निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं इक्विटी बाजार का रुख।

इन सरकारी बैंकों में सर्वाधिक ब्याज दर

बैंक अवधि सामान्य वरिष्ठ नागरिक
एसबीआई 400 दिन 7.10% 7.60%
यूनियन बैंक 800 दिन 7.30% 7.80%
पीएनबी 666 दिन  7.25% 7.75%
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 200 दिन 7.00% 7.50%
केनरा बैंक 400 दिन 7.15% 7.65%
बैंक ऑफ बड़ौदा 399 दिन 7.05% 7.55%
बैंक ऑफ इंडिया  444 दिन 7.05% 7.55%
सेंट्रल बैंक 444 दिन 7.35% 7.85%
   

कर को ध्यान में रखकर ही चुनें निवेश का विकल्प
बैंक एफडी का विकल्प आप चुन सकते हैं। पर, इसके साथ यह जरूर देखें कि ब्याज पर कर चुकाने के बाद शुद्ध फायदा कितना होता है। अगर इसमें ज्यादा नहीं बच रहा है तो फिर आप ऐसे विकल्प का चयन करें, जहां ज्यादा रिटर्न मिल सके। लेकिन, टैक्स का ध्यान जरूर रखें। -अजय कुमार सिंह, सीए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed