{"_id":"61c71165aa9826087b063ba6","slug":"infosys-share-touched-1913-rupees-crossed-8-trillion-mcap-entry-in-reliance-tcs-club-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: इंफोसिस 8 लाख करोड़ मार्केट कैप वाले क्लब में शामिल, देश की ऐसी चौथी कंपनी बनी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
उपलब्धि: इंफोसिस 8 लाख करोड़ मार्केट कैप वाले क्लब में शामिल, देश की ऐसी चौथी कंपनी बनी
Sat, 25 Dec 2021 06:12 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Sat, 25 Dec 2021 06:12 PM IST
सार
Infosys Joined 8 Lakh Crore Market Cap Club: इंफोसिस अब रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस जैसी कंपनियों के क्लब में शामिल हो गई है। बता दें कि इस क्लब में 8 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनियां शामिल हैं। इंफोसिस अब देश की ऐसी चौथी कंपनी बन चुकी है।
विज्ञापन
इंफोसिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईटी कंपनी इंफोसिस के नाम एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, यह कंपनी अब रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस जैसी कंपनियों के क्लब में शामिल हो गई है। बता दें कि इस क्लब में 8 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनियां शामिल हैं। अब इंफोसिसि इस क्लब में एंट्री करने वाली देश की चौथी कंपनी बन गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को इंफोसिस की हुई एंट्री
गौरतलब है कि शुक्रवार को कंपनी का शेयर सालभर के उच्च स्तर पर पहु्ंच गया। सुबह के कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर इंफोसिस के शेयर का भाव 1,913 रुपये तक पहुंच गया। इस भाव पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपिटलाइजेशन) 8 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही इंफोसिस के नाम यह उपलब्धि जुड़ गई।
विज्ञापन
ये तीन कंपनियां थी क्लब में शामिल
इससे पहले रिलायंस और टीसीएस के अलावा एचडीएफसी बैंक का एमकैप ही देश में 8 लाख करोड़ रुपये के पार गया है। हालांकि, 1,913 रुपये तक पहुंचने के बाद बीएसई पर इंफोसिस का शेयर कारोबार के अंत में 1863.63 रुपये पर बंद हुआ। इसके कारण कंपनी का एमकैप 7.83 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।
विज्ञापन
40 साल पहले हुई कंपनी की स्थापना
बता दें कि इंफोसिस देश की प्रमुख आईटी कंपनियों में से एक है। कंपनी की शुरुआत एन. नारायणमूर्ति और सहयोगियों ने 40 साल पहले की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी कंपनी इंफोसिस अपने अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के परिणाम जल्द 12 जनवरी तक जारी करने वाली है।