फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Information and Broadcasting Ministry orders suspension of controversial Layer'r Shot deodorant add news in hindi

Deo Advt Ban: 'शॉट' डियोड्रेंट के विवादित विज्ञापन पर रोक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जारी किया आदेश

Sat, 04 Jun 2022 07:17 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 04 Jun 2022 07:17 PM IST
सार

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है कि लेयर'र शॉट डियोड्रेंट का विज्ञापन देश में बलात्कार की मानसिकता को स्पष्ट रूप से बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया है।

विज्ञापन
Information and Broadcasting Ministry orders suspension of controversial Layer'r Shot deodorant add news in hindi
डियोड्रेंट

विस्तार

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 'शॉट' नामक डियोड्रेंट के विवादास्पद विज्ञापन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस विज्ञापन के संबंध में शिकायतें आने के बाद इसे निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विज्ञापन कोड के अनुसार इस मामले की पूछताछ की जा रही है। सोशल मीडिया पर मंत्रालय के फैसले की जमकर तारीफ की जा रही है। ट्विटर पर लोग इस तरह के  विज्ञापन पर सख्त कार्रवाई को सही ठहरा रहे हैं। 

विज्ञापन


इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह विज्ञापन महिलाओं का गलत चित्रण करता है और रेप कल्चर को बढ़ावा देने वाला है। इसमें सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यूट्यूब और ट्विटर को पत्र भेजकर अपने प्लेटफॉर्म से इसे हटाने का आदेश दिया गया है। पत्र में मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यह सूचना प्रौद्योगिकी के संबंध में जारी दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड 2021 का उल्लंघन है।
विज्ञापन


इस संबंध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है कि लेयर'र शॉट डियोड्रेंट का विज्ञापन देश में बलात्कार की मानसिकता को स्पष्ट रूप से बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया है कि प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए और विज्ञापन सभी प्लेटफार्मों से तुरंत हटा दिया जाना चाहिए। रिपोर्ट में ट्विटर यूजर्स के हवाले से कहा गया कि ये विज्ञापन इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच के दौरान प्रसारित किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed