फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Inflation may remain below 7 percent in October, RBI governor predicted

Inflation: अक्तूबर में महंगाई दर सात फीसदी से नीचे रह सकती है, आरबीआई गवर्नर दास का अनुमान

Sat, 12 Nov 2022 03:50 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 12 Nov 2022 03:50 PM IST
सार

केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि जहां तक जहां तक दो से छह प्रतिशत के बीच मुद्रास्फीति को रखने के लक्ष्य का सवाल है इसे बदलने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
Inflation may remain below 7 percent in October, RBI governor predicted
शक्तिकांत दास - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shakti Kant Das) ने कहा है कि अक्तूबर महीने में महंगाई की दर सात फीसदी से नीचे रह सकती है। उन्होंने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक और सरकार दोनों महंगाई की चुनौती से प्रभावी ढंग से निपट रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत के समग्र मैक्रोइकॉनॉमिक फंडामेंटल लचीले बने हुए हैं। केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि जहां तक जहां तक दो से छह प्रतिशत के बीच मुद्रास्फीति को रखने के लक्ष्य का सवाल है इसे बदलने की आवश्यकता नहीं है। भले ही इसे बदलने की चर्चा चल रही हो, पर ऐसा करने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था वाला देश बना रहेगा भारत : शक्तिकांत
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शनिवार को विश्वास जताया कि मजबूत मैक्रोइकोनॉमिक फंडामेंटल और वित्तीय क्षेत्र की स्थिरता के कारण भारत 7 फीसदी की संभावित विकास दर के साथ सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। 
विज्ञापन


मुंबई में एक समिट में दास ने इस बात पर जोर दिया कि बैंकिंग और गैर-बैंकिंग क्षेत्रों द्वारा समर्थित देश की अर्थव्यवस्था लचीली बनी हुई है। पूरी दुनिया ने कई झटके झेले हैं। मैं इसे तीन झटकों के रूप में देखता हूं। पहला कोरोना महामारी, फिर यूक्रेन में युद्ध और अब वित्तीय बाजार में उथल-पुथल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय बाजार में उथल-पुथल मुख्य रूप से केंद्रीय बैंकों के नेतृत्व में दुनिया भर में एक समान मौद्रिक नीति को मजबूत करने से उत्पन्न हो रही है। दास ने कहा, इस तरह की लगातार उथल-पुथल के साथ यूरोपीय यूनियन मंदी की स्थिति का सामना कर रहा है। लेकिन संभावनाएं हैं कि वह इससे बच जाएगा। अमेरिका की अर्थव्यवस्था स्थिर है, लेकिन अन्य देश ऐसे हैं जहां विकास धीमा हो गया है।


2-6% के महंगाई लक्ष्य को बदलने की जरूरत नहीं
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भले ही केंद्रीय बैंक पिछले नौ माह से महंगाई को छह फीसदी से कम करने में विफल रहा हो, लेकिन इसके बावजूद 2-6 फीसदी के महंगाई लक्ष्य को बदलने की जरूरत नहीं है। सरकार और केंद्रीय बैंक इसे कम करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आरबीआई के एक आंतरिक शोध का हवाला देते हुए दास ने कहा, भारत के लिए छह फीसदी से ऊपर महंगाई विकास के लिए हानिकारक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed