फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indigo to start new flights on three new routes, will cover these cities of UP

अप्रैल से तीन नए रूट पर इंडिगो शुरू करेगा उड़ान, शामिल होंगे यूपी के यह शहर

Fri, 15 Mar 2019 05:08 PM IST
तिवारी अभिषेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Fri, 15 Mar 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
indigo to start new flights on three new routes, will cover these cities of UP
इंडिगो एयरलाइन

इंडिगो अप्रैल से तीन नए रूट पर दैनिक उड़ान शुरू करने जा रही है। इन तीन रूट में चेन्नई-रायपुर, हैदराबाद-गोरखपुर और कोलकाता-गोरखपुर शामिल है। एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि वह अप्रैल से चेन्नई-त्रिवेंदरम, बंगलूरू-मंगलूरू, बंगलूरू-उदयपुर और बंगलूरू-चेन्नई रूट पर भी उड़ान शुरू करेगी।

विज्ञापन


इंडिगो के मुख्य वाणिज्य अधिकारी विलियम बॉल्टर ने कहा कि हम तीन नए रूट के साथ अपने नेटवर्क में 14 नई उड़ानें जोड़ने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इंडिगो वर्तमान में देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है। घरेलू यात्री बाजार में इसकी हिस्सेदारी 40 फीसदी है।

विज्ञापन

चेन्नई-रायपुर के लिए 7 अप्रैल से उड़ान

चेन्नई-रायपुर के लिए उड़ान सेवा 7 अप्रैल से शुरू होगी। विमान चेन्नई से सुबह 10.20 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेगी और दोपहर 12.20 बजे लैंड करेगी। वापसी में दोपहर 12.50 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2.25 बजे चेन्नई पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद-गोरखपुर और कोलकाता-गोरखपुर रूट पर 30 अप्रैल से उड़ान

हैदराबाद-गोरखपुर और कोलकाता-गोरखपुर के लिए उड़ान सेवा 30 अप्रैल से शुरू होगी। विमान हैदराबाद से सुबह 9.55 बजे गोरखपुर के लिए रवाना भरेगी और दोपहर 12.05 बजे लैंड करेगी। वापसी में दोपहर 12.35 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2.10 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।



वहीं, कोलकाता से विमान दोपहर 2.20 बजे गोरखपुर के लिए उड़ान भरेगी और अपराह्न 4 बजे वहां पहुंचेगी। वापसी में अपराह्न 4.30 बजे उड़ान भरकर शाम 6.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed