फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IndiGo to fly more intl routes, destinations; aims doubling size by 2030: CEO Pieter Elbers

Indigo: 'इंडिगो अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मार्गों पर अपनी सेवाएं दोगुनी करेगी', एयरलाइन के सीईओ ने कही यह बात

Wed, 27 Mar 2024 02:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 27 Mar 2024 02:10 PM IST
सार

Indigo: एल्बर्स ने वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति को मजबूत करने और उसका विस्तार करने की कोशिश करते हुए पीटीआई भाषा से साक्षात्कार में कहा कि इंडिगो के लिए अगली बड़ी छलांग दशक के अंत तक अपने आकार को दोगुना करने की होगी।

विज्ञापन
IndiGo to fly more intl routes, destinations; aims doubling size by 2030: CEO Pieter Elbers
Guwahati-Agartala Indigo Flight - फोटो : Social Media

विस्तार

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा है कि उनका लक्ष्य नए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों के साथ 2030 तक कंपनी की सेवाओं का आकार दोगुना करना है। घरेलू बाजार में 60 फीसदी से कुछ अधिक हिस्सेदारी के साथ भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन ए321 एक्सएलआर विमान खरीदने पर भी बड़ा दांव लगा रही है। यह विमान 2025 में कंपनी के बेड़े का हिस्सा बन सकती है। 

विज्ञापन


एल्बर्स ने वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति को मजबूत करने और उसका विस्तार करने की कोशिश करते हुए पीटीआई भाषा से साक्षात्कार में कहा कि इंडिगो के लिए अगली बड़ी छलांग दशक के अंत तक अपने आकार को दोगुना करने की होगी।
विज्ञापन


अप्रैल 2024 से शुरू होने वाले अगले वित्तीय वर्ष के लिए, इंडिगो प्रमुख ने कहा कि सीट क्षमता को दोहरे अंक में ले जाना है और हर हफ्ते एक विमान आ रहा है। आपूर्ति शृंखला के साथ-साथ प्रैट एंड व्हिटनी इंजन संकट के बीच, एल्बर्स ने यह भी जोर दिया कि एयरलाइन बहुत सारे उपाय कर रही है जो कि कारगर साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 साल पुराना इंडिगो एयरलाइन 88 घरेलू और 33 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान भरता है। इसके पास 360 से अधिक विमानों का बेड़ा है।  वर्तमान में, इंडिगो के पास तुर्की एयरवेज, ब्रिटिश एयरवेज, कतर एयरवेज, अमेरिकन एयरलाइन, केएलएम-एयरफ्रांस, क्वांटास, जेटस्टार और वर्जिन अटलांटिक के साथ कोडशेयर हैं। कोडशेयरिंग एक एयरलाइन को अपने यात्रियों को अपने साझेदार एयरलाइनों पर बुक करने और विभिन्न गंतव्यों के लिए सहज यात्रा सुविधा प्रदान करने की अनुमति देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed