फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indigo starts winter sale at rupees 899 only

899 रुपये में करें हवाई सफर, इंडिगो ने शुरू की विंटर सेल

Wed, 21 Nov 2018 05:43 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
indigo starts winter sale at rupees 899 only

सस्ते हवाई किराये का ऑफर फेस्टिव सीजन के बाद भी चालू है। देश की प्रमुख लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने चार दिनों की विंटर सेल शुरू की है। इसके तहत हवाई यात्री 899 रुपये में टिकट बुक करा सकते हैं। 

विज्ञापन


25 नवंबर तक कर सकते हैं बुकिंग

यात्री 21 नवंबर से लेकर के इंडिगो के समस्त नेटवर्क पर 25 नवंबर तक टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। इन बुक हुई टिकट पर यात्री 6 दिसंबर से लेकर के 15 अप्रैल 2019 तक यात्रा कर सकेंगे। ऑफर के तहत 10 लाख टिकट रखे गए हैं, जिनको यात्री खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन


इंडिगो के मुख्य विपणन अधिकारी विलियम बॉल्टर ने कहा कि दिसंबर से छुट्टियों का समय शुरू हो जाता है। हमने यह सेल इसलिए शुरू की है ताकि लोग कम किराये में अपना टिकट बुक कर सकें। हमें उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हवाई सफर के दौरान ज्यादा किराया देने के लिए तैयार हो जाइये। देश में कार्यरत तमाम एयरलाइंस ऐसा करने जा रही हैं। पिछले एक साल में हवाई ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में 40 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हो चुकी है, जिसके कारण कंपनियां ऐसा कदम उठाने को मजबूर हो रही है। गौरतलब है कि हवाई परिचालन में ईंधन पर कंपनियों का सबसे ज्यादा पैसा खर्च होता है। 
इतना आया कंपनियों का खर्चा 

40 फीसदी बढ़े हवाई ईंधन के दाम

हवाई ईंधन पर देश की तमाम हवाई कंपनियों का काफी पैसा पिछले एक साल में खर्च हुआ है। स्पाइसजेट का खर्चा 52 फीसदी बढ़कर 812 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इंडिगो का ईंधन खर्च 54 फीसदी बढ़कर 2,715 करोड़ रहा। जेट एयरवेज का ईंधन खर्च 53 फीसदी बढ़ गया है। इससे कंपनियों के शुद्ध मुनाफे में भी कमी आई है। 


सभी कंपनियों की हालत खस्ता

इस वजह से सभी कंपनियों की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। खर्च बढ़ने के कारण स्पाइसजेट को 14 तिमाहियों में पहली बार नुकसान हुआ है। अप्रैल-जून के दौरान इसे 38 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed