फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indigo starts three day sale period, ticket prices start from 899 rupees only

इंडिगो ने निकाली तीन दिन की सेल, 899 में करें हवाई सफर

Tue, 05 Mar 2019 01:01 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 05 Mar 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
indigo starts three day sale period, ticket prices start from 899 rupees only

हवाई ईंधन के बढ़ते दामों के बीच इंडिगो ने तीन दिन की सेल निकाली है, जिसके तहत यात्री 899 रुपये के शुरुआती किराये में हवाई सफर कर सकेंगे। पांच मार्च से शुरू हुई सेल सात मार्च तक चलेगी। इसके साथ ही एयरलाइन ने परिवार और मित्रों के साथ यात्रा करने पर विशेष छूट देने की पेशकेश की है। 

विज्ञापन

इन तारीखों के बीच कर सकेंगे यात्रा

यात्री टिकट बुक करने के बाद 20 मार्च से लेकर के 28 सितंबर तक यात्रा कर सकेंगे। इस ऑफर के तहत बुक होने वाले टिकट पर सभी तरह के कर भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन

2799 में दिल्ली-बंगलूरू का टिकट

यात्री इस ऑफर के तहत 2799 रुपये में दिल्ली से बंगलूरू के बीच टिकट को बुक कर सकेंगे। वहीं दिल्ली से चंडीगढ़ का टिकट 1299 रुपये में बुक होगा। इसके अलावा यात्री दिल्ली से फुकेट 7690 रुपये और दुबई का टिकट 8244 रुपये में मिलेगा। मुबंई से दुबई की फ्लाइट टिकट 9027 रुपये में मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मित्रों-रिश्तेदारों के साथ यात्रा पर छूट

अगर आप नवजात बच्चों को छोड़कर चार से लेकर के नौ टिकट बुक कराते हैं तो कंपनी यात्रियों को अलग से विशेष छूट देगी। इसे एक तरह की समूह बुकिंग माना जाएगा और नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। 

यह है कैशबैक ऑफर भी

इसके अलावा यात्रियों को टिकट बुक करने के बाद भुगतान करने पर कैशबैक भी मिलेगा। इंडसइंड बैंक के कार्ड से बुकिंग पर अधिकतम दो हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा। हालांकि यात्रियों को कम से कम चार हजार रुपये मूल्य की बुकिंग करानी होगी। 

वहीं मोबिक्विक वॉलेट से बुकिंग पर 15 फीसदी कैशबैक (अधिकतम 800 रुपये) मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल पेमेंट बैंक से भुगतान पर 10 फीसदी (200 रुपये अधिकतम) कैशबैक मिलेगा। यात्रियों को उड़ान के दौरान खाने-पीने का सामान खरीदने पर मास्टरकार्ड के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 20 फीसदी छूट मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed