फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PMI Survey Services sector activities improve for fourth consecutive month grow at second fastest pace in november since 2011

PMI Survey: लगातार चौथे महीने सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में सुधार, नवंबर में 2011 के बाद दूसरी सबसे तेज गति से बढ़ीं

Fri, 03 Dec 2021 01:49 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 03 Dec 2021 01:49 PM IST
सार

PMI Survey: पीएमआई सर्वे के आंकड़ों को देखें तो भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां नवंबर में 58.1 के स्तर पर रहीं। हालांकि, यह अक्तूबर के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन जुलाई 2011 के बाद यह आंकड़ा दूसरा सबसे बड़ा है। 

विज्ञापन
PMI Survey Services sector activities improve for fourth consecutive month grow at second fastest pace in november since 2011
pmi

विस्तार

भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में नवंबर महीने में भी तेजी आई है। पीएमआई सर्वे के आंकड़ों को देखें तो इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स नवंबर में 58.1 पर रहा। हालांकि, यह अक्तूबर के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन जुलाई 2011 के बाद यह आंकड़ा दूसरा सबसे बड़ा है। गौरतलब है कि अक्तूबर महीने में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में तेज उछाल दर्ज किया गया था और यह बढ़कर 58.4 पर पहुंच गया। सितंबर की तुलना में अक्तूबर में पीएमआई इंडेक्स में 3.2 की बढ़त दर्ज की गई थी। सितंबर में यह 55.2 पर रहा था।

विज्ञापन


लगातार चौथे महीने देखने को मिली वृद्धि
पीएमआई सर्वे के अनुसार, नए कामों में निरंतर वृद्धि और बाजार की स्थितियों में सुधार के कारण नवंबर के दौरान भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां सही राह पर अग्रसर हैं। ये एक दशक से भी अधिक समय में दूसरी सबसे तेज गति से बढ़ी हैं। गौरतलब है कि लगातार चौथे महीने सेवा क्षेत्र में उत्पादन में वृद्धि देखने को मिली है। समग्र पीएमआई आउटपुट इंडेक्स भी बढ़ा है। यह संयुक्त सेवाओं और विनिर्माण उत्पादन को मापता है। यह अक्तूबर में 58.7 से बढ़कर नवंबर में 59.2 हो गया, जो जनवरी 2012 के बाद से सबसे मजबूत वृद्धि का संकेत है।
विज्ञापन


पीएमआई इंडेक्स को इस तरह समझें
परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) की भाषा में इस आंकड़े का 50 से ऊपर रहना गतिविधियों में विस्तार को दर्शाता है, जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा सेवा गतिविधियों में संकुचन की ओर इशारा करता है। आईएचएस मार्किट में इकोनॉमिक्स एसोसिएट डायरेक्टर पोलियाना डी लीमा ने कहा कि भारतीय सेवा क्षेत्र की रिकवरी नवंबर में भी जारी है। बिक्री में एक मजबूत सुधार देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed