{"_id":"623ea8ef1fab08541d11bf3e","slug":"indias-forex-reserves-fall-by-another-2-6-billion-dollar-this-week-know-reason-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरावट: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इस सप्ताह भी आई कमी, 2.6 अरब डॉलर कम होकर इस स्तर पर पहुंचा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
गिरावट: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इस सप्ताह भी आई कमी, 2.6 अरब डॉलर कम होकर इस स्तर पर पहुंचा
Sat, 26 Mar 2022 11:17 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:17 AM IST
सार
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। इस सप्ताह भी इसमें गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक, इसमें 2.6 अरब डॉलर की कमी आई है और यह घटकर 619.6 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह इसमें 10 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
फॉरेक्स
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इस सप्ताह भी गिरावट आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक, इसमें 2.6 अरब डॉलर की कमी आई है और यह घटकर 619.6 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह इसमें 10 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी।
स्वर्ण भंडार में भी गिरावट आई
आरबीआई की ओर से पेश की गई जानकारी के मुताबिक, सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण भारत के स्वर्ण भंडार में भी कमी देखने को मिली है और गोल्ड रिजर्व 1.7 अरब डॉलर कम होकर 42 अरब डॉलर पर पहुंच गया। फॉरन करेंसी असेट यानी एफसीए में 703 मिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई और यह घटकर 553 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया।
बीते हफ्ते आई थी बड़ी गिरावट
गौरतलब है कि 11 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9.6 अरब डॉलर गिरकर 622.3 अरब डॉलर रह गया था। गौरतलब है कि यह बीते दो वर्षों में सबसे तेज साप्ताहिक गिरावट रही। बीते दो सालों की बात करें तो इससे पहले 20 मार्च 2020 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 11.9 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी।