फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indias forex reserves fall by another 2.6 billion dollar this week know reason here

गिरावट: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इस सप्ताह भी आई कमी, 2.6 अरब डॉलर कम होकर इस स्तर पर पहुंचा

Sat, 26 Mar 2022 11:17 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 26 Mar 2022 11:17 AM IST
सार

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। इस सप्ताह भी इसमें गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक, इसमें 2.6 अरब डॉलर की कमी आई है और यह घटकर 619.6 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह इसमें 10 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। 
 

विज्ञापन
Indias forex reserves fall by another 2.6 billion dollar this week know reason here
फॉरेक्स - फोटो : pixabay

विस्तार

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इस सप्ताह भी गिरावट आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक, इसमें 2.6 अरब डॉलर की कमी आई है और यह घटकर 619.6 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह इसमें 10 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन


स्वर्ण भंडार में भी गिरावट आई
आरबीआई की ओर से पेश की गई जानकारी के मुताबिक, सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण भारत के स्वर्ण भंडार में भी कमी देखने को मिली है और गोल्ड रिजर्व 1.7 अरब डॉलर कम होकर 42 अरब डॉलर पर पहुंच गया। फॉरन करेंसी असेट यानी एफसीए में 703 मिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई और यह घटकर 553 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


बीते हफ्ते आई थी बड़ी गिरावट
गौरतलब है कि 11 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9.6 अरब डॉलर गिरकर 622.3 अरब डॉलर रह गया था। गौरतलब है कि यह बीते दो वर्षों में सबसे तेज साप्ताहिक गिरावट रही। बीते दो सालों की बात करें तो इससे पहले 20 मार्च 2020 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 11.9 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed