फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indian railways privatize two tejas trains to irctc for three years

रेलवे ने IRCTC को सौंपा दो तेजस ट्रेन का परिचालन, किराया भी करेगी तय

Tue, 20 Aug 2019 09:00 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 20 Aug 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
indian railways privatize two tejas trains to irctc for three years
Tejas express

कुछ खास ट्रेनों को निजी हाथों में सौंपने की कवायद के तहत रेलवे ने फैसला किया है कि अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस और दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस का परिचालन प्रयोगात्मक मामलों के रूप में आईआरसीटीसी को सौंपा जाएगा। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इन ट्रेनों का किराया मांग आधारित (डायनैमिक) होगा और इसे आईआरसीटीसी तय करेगा।

विज्ञापन

तीन साल के लिए सौंपी गईं ट्रेन

पायलट परियोजना के रूप में दो ट्रेनों को तीन साल की अवधि के लिए रेलवे की पर्यटन और खानपान शाखा को सौंपने के वास्ते रेलवे बोर्ड द्वारा तैयार किए गए ब्लूप्रिंट के अनुसार इन ट्रेनों में कोई छूट, विशेषाधिकार या ड्यूटी पास की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


रेलवे ने यह भी कहा कि आईआरसीटीसी को सौंपी गई ट्रेनों में टिकट जांच का कार्य रेलवे स्टाफ द्वारा नहीं किया जाएगा। उक्त ट्रेनों का एक अलग तरह का नंबर होगा और इन्हें रेलवे स्टाफ-लोको, पायलट, गार्ड और स्टेशन मास्टर द्वारा परिचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शताब्दी जैसी होंगी सुविधाएं

सूत्रों ने बताया कि इन दोनों ट्रेनों की सेवाएं शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों जैसी ही होंगी और इन्हें उसी तरह की प्राथमिकता दी जाएगी। विश्वस्तरीय यात्री सेवा उपलब्ध कराने के लिए निजी परिचालकों को लाने का प्रस्ताव रेलवे द्वारा इसकी 100 दिन की योजना में लाया गया था। सूत्रों ने कहा कि दो तेजस ट्रेन आईआरसीटीसी को सौंपना उस दिशा में पहला कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed