फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Railways has pruned the Railway Board by 25 percent cutting down its strength to 150

रेलवे बोर्ड के 25 फीसदी अधिकारियों का हुआ तबादला

Tue, 19 Nov 2019 04:16 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 19 Nov 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways has pruned the Railway Board by 25 percent cutting down its strength to 150

भारतीय रेलवे ने रेलवे बोर्ड की संरचना में सुधार किया है। रेलवे ने बोर्ड के 50 निदेशकों और उच्च स्तरीय अधिकारियों का विविध मंडलों में तबादला करने का आदेश दिया है। इसमें 25 फीसदी की कटौती की गई है। पहले रेलवे बोर्ड में 250 अधिकारी थे, लेकिन अब बोर्ड में 150 अधिकारी रह गए हैं। इस तरह का कदम कई दशकों बाद लिया गया है। तबादले का यह आदेश सोमवार को जारी किया गया था। 

विज्ञापन

अक्तूबर में तैयार की थी योजना

इस संदर्भ में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'तबादले का यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के दृष्टिकोण का ही हिस्सा है। अक्तूबर माह में रेल मंत्रालय ने योजना तौयार की थी, जिसके तहत विभिन्न जोन की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए रेलवे बोर्ड में तैनात अधिकारियों में कमी की जानी थी। लंबे समय से माना जा रहा था कि रेलवे बोर्ड में काम करने वालों की तदाद अधिक है। साल 2000 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई सरकार के वक्त में पहली बार यह प्लान बनाया गया था। 

विज्ञापन


स्थानांतरित अधिकारी रेलवे कैडर में से 10 अधिकारी आईआरएसई और 10 अधिकारी आईआरटीएस में थे, सात अधिकारी आईआरएएस, छह अधिकारी आईआरएसएमई में, पांच आईआरएसईई, पांच आईआरएसएसई, तीन आईआरएसएस, तीन आईआरपीएस और एक अधिकारी आरपीएफ में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर श्रेणी वाले अधिकारी व एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अधिकारी एक ही काम करते है। ऐसे में विभिन्न जोन में कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया गया है। अक्तूबर में रेलवे सूत्रों ने कहा था कि जल्द ही यह निर्णय ले लिया जाएगा क्योंकि रेलवे के सौ दिनों के एजेंडे में यह योजना शामिल है।

रेलवे बोर्ड की रिस्ट्रक्चरिंग के लिए बिबेक देब्रॉय कमेटी ने भी सिफारिश की थी। रेलवे बोर्ड में जरूरत से ज्यादा अधिकारी कार्यरत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed