फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indian oil starts home delivery of diesel in pune, becomes first country

IOC ने शुरू की डीजल की होम डिलीवरी, बनी देश की पहली ऐसी कंपनी

Thu, 22 Mar 2018 05:10 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Mar 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
indian oil starts home delivery of diesel in pune, becomes first country
diesel delivery

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने पुणे में पायलट आधार पर डीजल की होम-डिलीवरी की शुरुआत की है। कंपनी की योजना निकट भविष्य में देश के अन्य हिस्सों में भी होम-डिलीवरी का विस्तार करना है।

विज्ञापन


कंपनी के चेयरमैन संजीव सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने पुणे में डीजल की होम-डिलीवरी के लिए एक ट्रक पर एक डीजल डिस्पेंसर, जैसा पेट्रोल पंप पर लगा होता है के साथ एक टंकी लगाई गई है। 
विज्ञापन

 
बनी देश की पहली कंपनी
उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (पीईएसओ) द्वारा अनुमति मिलने के बाद ईंधन की होम-डिलीवरी शुरू करने वाली हम पहली कंपनी बन गए हैं। संजीव सिंह ने बताया कि पुणे में होम-डिलीवरी पायलट आधार पर शुरू की गई है और तीन महीने के परीक्षण के दौरान मिलने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर इसका विस्तार अन्य शहरों में किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होगी पेट्रोल की होम डिलीवरी
उन्होंने कहा कि पेट्रोल की भी होम-डिलीवरी जल्द ही शुरू की जाएगी। शुरुआत में कंपनी बिजली के लिए जेनरेटर में डीजल का इस्तेमाल करने वाले ‘स्थिर ग्राहकों’ जैसे शॉपिंग मॉल्स तथा वाणिज्यिक परिसरों के साथ ही डीजल की भारी खपत वाली परिवहन कंपनियों को लक्षित कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed