{"_id":"5fa4d1db8ebc3e9be04ebaf1","slug":"indian-channels-advertisement-highest-in-last-week-of-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में भारतीय चैनलों ने दिखाए पांच साल में सबसे अधिक विज्ञापन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में भारतीय चैनलों ने दिखाए पांच साल में सबसे अधिक विज्ञापन
Fri, 06 Nov 2020 10:02 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) के मुताबिक अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में भरतीय टीवी चैनलों ने अब तक के सर्वाधिक विज्ञापन बुक किया है। ऐसा त्योहारों पर अधिक मांग और आईपीएल के कारण हुआ। बीएआरसी के मुताबिक इस सप्ताह 3.87 सेकंड के विज्ञापन टीवी चैनलों पर प्रसारित हुए। इस आंकड़े ने बीते पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोरोना संकट के बीच विज्ञापन बुकिंग में यह वृद्धि इस लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अर्थव्यवस्था संकट में है और जीडीपी में 10 फीसदी की गिरावट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापनों पर भी इसका असर दिखा था, लेकिन फिर त्योहारों के सीजन और आईपीएल के कारण विज्ञापन बुकिंग में बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक 30 अक्तूबर के बाद वाले हफ्ते में 3.79 करोड़ सेकंड के विज्ञापन प्रसारित हुए जो 2018 के 43वें हफ्ते में दिखाए गए 3.66 करोड़ सेकंड के विज्ञापन से अधिक है।
विज्ञापन
अमेजन सबसे बड़ा ब्रांड
रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते में अमेरिकी ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजन सबसे बड़ा ब्रांड रहा और सबसे अधिक इसके विज्ञापन दिखाए गए। दूसरे नंबर पर डिटॉल लिक्विड और तीसरे पर सर्फ एक्सेल रहा।
विज्ञापन