{"_id":"617aa1df6c13002ebe05aa07","slug":"indian-bank-reports-standalone-q2-net-at-rs-1-089-17-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"नतीजे: दूसरी तिमाही में इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ बढ़कर 1089 करोड़, पिछले साल 412 करोड़ रुपये था","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
नतीजे: दूसरी तिमाही में इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ बढ़कर 1089 करोड़, पिछले साल 412 करोड़ रुपये था
Thu, 28 Oct 2021 06:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 28 Oct 2021 06:43 PM IST
सार
इंडियन बैंक का सितंबर में समाप्त छह माही अवधि में नेट प्रॉफिट 2270.83 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 781.54 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PIXABAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी क्षेत्र की इंडियन बैंक ने 30 सितंबर 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1089.17 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। पिछले वित्त वर्ष की अवधि की तुलना में इसमें लगभग 164 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल बैंक ने इसी अवधि में यह 412.28 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन
चेन्नई मुख्यालय वाली इंडियन बैंक का सितंबर में समाप्त छह माही अवधि में नेट प्रॉफिट 2270.83 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 781.54 करोड़ रुपये रहा था। दूसरी तिमाही में बैंक की कुल आय 11,440.41 करोड़ रुपये रही, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में यह 11,615.90 करोड़ रुपये रही थी।
विज्ञापन
इंडियन बैंक का कामकाजी मुनाफा बढ़कर 28.63 प्रतिशत पर पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष की समान तिमाही में 25.33 प्रतिशत था। इंडियन बैंक ने कहा है कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद आर्थिक गतिविधियों में सुधार हुआ है। हालांकि, कोरोना के कारण हुई मुश्किलों से कर्ज अदायगी में चूक के मामले बढ़ सकते हैं और एनपीए के लिए प्रावधान बढ़ोतरी करने की जरूरत हो सकती है।
विज्ञापन
यूको बैंक का शुद्ध लाभ 205.39 करोड़ रुपये हुआ
वहीं, यूको बैंक ने गुरुवार को बताया कि जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 205.39 करोड़ रुपये हो गया है। कोलकाता मुख्यालय वाले सार्वजानिक क्षेत्र के बैंक को इससे पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 30.12 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। यूको बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि तीस सितंबर को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 4,655.86 करोड़ हो गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 4,327.13 करोड़ रुपये थी।