फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India-US Deal: India Won't Compromise on Farmers', Dairy, Workers' Interests in Trade Deals, Says Piyush Goyal

India-US Deal: भारत व्यापार सौदों में किसानों, डेयरी, श्रमिकों के हितों से नहीं करेगा सौदा, बोले पीयूष गोयल

Tue, 11 Nov 2025 07:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 11 Nov 2025 07:08 PM IST
सार

India-US Deal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भाारत अपने मत्स्य क्षेत्र के लिए रूस जैसे नए बाजारों की तलाश कर रहा है। यह क्षेत्र अमेरिका की ओर लगाई गई भारी टैरिफ के कारण समस्याओं से जूझ रहा है। गोयल ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौते पर भी टिप्पणी की है। उन्होंने क्या कहा, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
India-US Deal: India Won't Compromise on Farmers', Dairy, Workers' Interests in Trade Deals, Says Piyush Goyal
1 अक्तूबर से लागू होगा ईएफटीए समझौता- पीयूष गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

भारत व्यापार सौदों में किसानों, डेयरी और श्रमिकों के हितों से समझौता नहीं करेगा। भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौते के लिए हो रही बातचीत के बीच वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को इसका दो टूक एलाान किया।

गोयल ने कहा कि भारत अपने मत्स्य क्षेत्र के लिए रूस जैसे नए बाजारों की तलाश कर रहा है। यह क्षेत्र अमेरिका की ओर लगाई गई भारी टैरिफ के कारण समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका एक अच्छे प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन

नई दिल्ली में उद्योग समागम 2025 में पीयूष गोयल ने कहा, "हम एक अच्छे व्यापार समझौते के लिए काम कर रहे हैं। भारत किसानों, डेयरी और श्रमिकों के हितों के साथ समझौता नहीं करने जा रहा है... हम एक निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं।" यह सम्मेलन राज्यों के उद्योग और वाणिज्य मंत्रियों का सम्मेलन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोयल ने कहा, "हम (अमेरिका के साथ) एक निष्पक्ष और संतुलित व्यापार समझौता चाहते हैं। ऐसा किसी भी दिन हो सकता है, यह कल हो सकता है, यह अगले महीने हो सकता है, यह अगले साल हो सकता है... लेकिन एक सरकार के रूप में, हम हर चीज के लिए तैयारी कर रहे हैं।" भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। अब तक पांच दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है।

दूसरी तरफ, सरकार के एक बड़े अधिकारी ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता (BTA) सबसे व्यापक, विस्तृत और विश्व व्यापार संगठन के अनुरूप होगा। अधिकारी ने दावा किया कि अमेरिका के साथ बातचीत संवेदनशील मुद्दों और क्षेत्रों को ध्यान में रखकर की जा रही है। उन्होंने कहा वार्ता का एक और दौर आवश्यक नहीं होगा।

अधिकारी ने कहा, "अमेरिका को हमसे संपर्क करना होगा। भारत सबसे व्यापक और विस्तृत तथा विश्व व्यापार संगठन के अनुरूप व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है।" उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपने संवेदनशील क्षेत्रों की सावधानीपूर्वक सुरक्षा कर रहा है।" भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर अधिकारी ने कहा कि वार्ता लगभग पूरी हो चुकी है। न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले व्यापार वार्ता को गति देने के लिए शुक्रवार को भारत का दौरा करेंगे।

भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते पर अधिकारी ने कहा कि वार्ता प्रगति पर है और यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त मारोस सेफकोविक के व्यापार वार्ता के लिए दिसंबर के दूसरे सप्ताह में भारत आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed