फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India uk reaffirms fta commitment at strategic dialogue

UK: भारत-ब्रिटेन ने रणनीतिक वार्ता में एफटीए पर जताई प्रतिबद्धता, 2030 के रोडमैप की हुई समीक्षा

Sat, 18 May 2024 11:17 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 18 May 2024 11:17 AM IST
सार

सर फिलिप बार्टन ने कहा कि 2030 के रोडमैप की समीक्षा के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने माना कि जनवरी में हुई बैठक के बाद इस दिशा में अच्छी प्रगति हुई है।

विज्ञापन
India uk reaffirms fta commitment at strategic dialogue
सर फिलिप बार्टन और भारतीय विदेश सचिव विनय क्वात्रा - फोटो : एक्स/@philiprbarton

विस्तार

भारत और ब्रिटेन ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई। भारत और ब्रिटेन के बीच सालाना होने वाली रणनीतिक बातचीत के लिए भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ब्रिटेन दौरे पर हैं। इस दौरान क्वात्रा ने ब्रिटेन के विदेश, कॉमनवेल्थ एंड डेवलेपमेंट ऑफिस के स्थायी अवर सचिव सर फिलिप बार्टन से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सर फिलिप बार्टन ने कहा कि दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर प्रतिबद्धता जताई गई। साथ ही साल 2030 के रोडमैप की समीक्षा भी की गई। 
विज्ञापन


2030 के रोडमैप की हुई समीक्षा
सर फिलिप बार्टन ने कहा कि 2030 के रोडमैप की समीक्षा के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने माना कि जनवरी में हुई बैठक के बाद इस दिशा में अच्छी प्रगति हुई है। जिसके तहत दुनिया की पहली मलेरिया वैक्सीन पर सहयोग बढ़ा है, साथ ही दोनों देशों ने जी20 की अध्यक्षता और छात्रों और उद्यमियों के लिए ज्यादा अवसर बनाने की दिशा में भी दोनों देशों ने मिलकर काम किया है। दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि साल 2021 में भारत और ब्रिटेन के बीच 2030 के रोडमैप पर सहमति बनी थी। इसके तहत दोनों देश स्वास्थ्य, जलवायु, व्यापार, शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे। एफटीए को लेकर दोनों देशों में अब तक 13 राउंड की बातचीत हो चुकी है और 14वें राउंड की बातचीत जनवरी में शुरू हुई थी। मुक्त व्यापार समझौते के तहत 26 अध्याय हैं, जिनमें सामान, सेवा, निवेश और बौद्धिक संपदा अधिकार जैसे मुद्दों पर बात हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एफटीए के तहत इन क्षेत्रों में राहत चाहते हैं दोनों देश
एफटीए के तहत भारतीय उद्योग की मांग है कि इसके आईटी और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को ब्रिटेन में ज्यादा मौके मिलें, साथ ही कई सामान पर भारत चाहता है कि ब्रिटेन कस्टम ड्यूटी में भी छूट दे। वहीं ब्रिटेन भी स्कॉच व्हिस्की, इलेक्ट्रिक गाड़ियां, चॉकलेट, मांस और कुछ खाद्य सामानों पर कस्टम ड्यूटी से राहत दे। साथ ही ब्रिटेन, भारत में संचार, कानूनी और वित्तीय सेवाओं में भी अपने पैर पसारने के लिए राहत चाहता है। भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2021-22 में 17.5 अरब डॉलर था, जो अब बढ़कर 20.36 अरब डॉलर हो गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed