फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India trying to finalize trade deal with US: Chief negotiator Rajesh Agrawal

US Tariffs: भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश में, फिर वाशिंगटन दौरे पर जाएगी टीम

Thu, 10 Jul 2025 12:52 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 10 Jul 2025 12:52 PM IST
सार

अमेरिका के साथ टैरिफ पर एक और दौर की वार्ता के लिए भारतीय टीम जल्द ही वाशिंगटन का दौरा करेगी। सरकार से जुड़े एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उधर, वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को कहा कि भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत करने और उसे अंतिम रूप देने का प्रयास कर रहा है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
India trying to finalize trade deal with US: Chief negotiator Rajesh Agrawal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

अमेरिका के साथ टैरिफ पर एक और दौर की वार्ता के लिए भारतीय टीम जल्द ही वाशिंगटन का दौरा करेगी। सरकार से जुड़े एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उधर, वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को कहा कि भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत करने और उसे अंतिम रूप देने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन


अग्रवाल प्रस्तावित भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के मुख्य वार्ताकार भी हैं। इस समझौते के पहले चरण को इस साल की शरद ऋतु (सितंबर-अक्तूबर) तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे पहले, दोनों देश एक अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश हो रही है। अग्रवाल ने कहा कि भारत ने अब तक 26 देशों के साथ 14 से अधिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) लागू किए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ED: ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी सख्त, विजय देवरकोंडा व प्रकाश राज समेत 29 अभिनेताओं-यूट्यूबर्स पर केस
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यहां निर्यात लॉजिस्टिक्स पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "अब हम प्रमुख बाजारों के साथ भी एकीकरण कर रहे हैं...हमने हाल ही में ब्रिटेन के साथ एक समझौता किया है, हम यूरोपीय संघ के साथ बातचीत के अग्रिम चरण में हैं, हम अमेरिका के साथ भी समझौते पर बातचीत कर उसे अंतिम रूप देने का प्रयास कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि भारत चिली और पेरू सहित लैटिन अमेरिकी देशों के साथ व्यापार समझौतों पर भी बातचीत कर रहा है।

ये भी पढ़ें: FTA: भारत-आसियान एफटीए समीक्षा में तेजी की उम्मीद, पीयूष गोयल ने मलेशियाई मंत्री के साथ की चर्चा

उन्होंने कहा, "हमने ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात के साथ व्यापार समझौता किया है। हम न्यूजीलैंड के साथ बातचीत कर रहे हैं... इसलिए, विचार यह है कि हम प्रमुख व्यापारिक साझेदारों और प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ बड़े पैमाने पर एकीकरण कर रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed