फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India to challenge China with skilled workforce in semiconductor sector

Semiconductor: सेमीकंडक्टर क्षेत्र में लगातार स्थिति मजबूत कर रहा भारत, चीन को चुनौती देने वाला एकमात्र देश

Fri, 30 May 2025 06:56 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 30 May 2025 06:56 AM IST
सार

फैबलेस चिप बनाने वाली कंपनी थर्ड आईटेक की सीईओ वृंदा कपूर ने कहा, दशकों से वैश्विक प्रौद्योगिकी दिग्गजों ने भारत में बड़े अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित किए हैं। इस कारण बनी इस अद्वितीय बढ़त ने देश को वैश्विक सेमीकंडक्टर क्षमता में, खासकर रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स में चीन के प्रभुत्व को चुनौती देने की स्थिति में रखा है। रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स में 2030 तक चीन की हिस्सेदारी 65 फीसदी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
India to challenge China with skilled workforce in semiconductor sector
सेमीकंडक्टर(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। कुशल कार्यबल के साथ भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जो सेमीकंडक्टर उद्योग में चीन के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकता है। खास बात है कि दुनिया की कुल सेमीकंडक्टर डिजाइन प्रतिभा का 20 फीसदी तीन भारतीय शहरों बंगलूरू, हैदराबाद और पुणे में स्थित है। क्वालकॉम का 5जी चिप 100 फीसदी भारत में डिजाइन किया गया था।

विज्ञापन


फैबलेस चिप बनाने वाली कंपनी थर्ड आईटेक की सीईओ वृंदा कपूर ने कहा, दशकों से वैश्विक प्रौद्योगिकी दिग्गजों ने भारत में बड़े अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित किए हैं। इस कारण बनी इस अद्वितीय बढ़त ने देश को वैश्विक सेमीकंडक्टर क्षमता में, खासकर रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स में चीन के प्रभुत्व को चुनौती देने की स्थिति में रखा है। रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स में 2030 तक चीन की हिस्सेदारी 65 फीसदी रहने की संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अनुमान: बंपर पैदावार से रिकॉर्ड 35.39 करोड़ टन अनाज का उत्पादन संभव, गेहूं का इस साल नहीं होगा आयात-निर्यात
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन-2025 में कपूर ने कहा, रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स आपूर्ति शृंखलाओं में चीन के तेजी से विस्तार (2004 से 600 फीसदी वृद्धि) के बावजूद भारत के कुशल इंजीनियरों और डिजाइनरों का विशाल पूल महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धी बढ़त रखता है। हालांकि, भारत को इस प्रतिभा का पूरी तरह से लाभ तभी मिलेगा, जब भारतीय उत्पाद कंपनियां उभरेंगी और घरेलू पूंजी से मजबूत समर्थन प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें: रिपोर्ट में दावा: 10 वर्षों में 10.5% की दर से बढ़ेगा बीमा बाजार; तेज वृद्धि के साथ भारत होगा चैंपियन

एआई बदलाव लाने में सक्षम, तैयार रहें उद्योग: वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीआईआई के कार्यक्रम में कहा, आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक वास्तविकता है और यह लंबे समय तक बनी रहने वाली है। एआई से समाज और विभिन्न उद्योगों में बड़े पैमाने पर बदलाव लाने में सक्षम है। हर उद्योग को इन बदलावों के लिए तैयार रहने और उनके अनुकूल होने की जरूरत है। उन्होंने कहा, अतीत में जिस तरह इंटरनेट और इलेक्ट्रॉनिक्स ने समाज की दिशा को बदला है, कुछ उसी तरह एआई भी बहुत बड़ा बदलाव लेकर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed