फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   MCap of eight of the top-10 firms erodes by Rs 1.55 lakh cr; HDFC Bank, Bajaj Fin biggest laggards

बाजार मूल्य: शीर्ष 10 में से 8 कंपनियों के ₹1.55 लाख करोड़ डूबे; किन कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान?

Sun, 25 Oct 2026 03:49 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 Oct 2026 03:49 PM IST
सार

देश की शीर्ष-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का बाजार मूल्य एक सप्ताह में 1.55 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घट गया। एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को सबसे बड़ा नुकसान हुआ। आखिर किन कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ और किसे मिला फायदा?

विज्ञापन
MCap of eight of the top-10 firms erodes by Rs 1.55 lakh cr; HDFC Bank, Bajaj Fin biggest laggards
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

देश की सबसे मूल्यवान 10 कंपनियों में से आठ का कुल बाजार मूल्य पिछले सप्ताह 1.55 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसमें एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। छुट्टियों के कारण छोटे रहे कारोबारी सप्ताह में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,605.44 अंक यानी 2.15 फीसदी गिर गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 546.15 अंक यानी 2.36 फीसदी टूट गया।
विज्ञापन


कितना घटा शेयर बाजार का कुल मूल्य?
शेयर बाजार में कमजोर रुख के चलते बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण चार कारोबारी सत्रों में 20,78,774.28 करोड़ रुपये घट गया। यह 16 अक्तूबर को दर्ज 4,72,62,167.42 करोड़ रुपये से घटकर 4,51,83,393.14 करोड़ रुपये रह गया।
विज्ञापन


शीर्ष 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से आठ के बाजार मूल्य में कुल 1,55,671.9 करोड़ रुपये की गिरावट आई। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और लार्सन एंड टुब्रो के बाजार मूल्य में बढ़ोतरी के साथ सप्ताह का कारोबार समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन कंपनियों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान?
सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली कंपनियों में एचडीएफसी बैंक सबसे आगे रहा। बैंक का बाजार मूल्य 55,506.95 करोड़ रुपये घटकर 10,67,121.12 करोड़ रुपये रह गया। पिछले सप्ताह कंपनी के शेयर में पांच फीसदी की गिरावट आई।

बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्य 34,180.51 करोड़ रुपये घटकर 5,77,146.21 करोड़ रुपये रह गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्य 27,065.08 करोड़ रुपये घटकर 16,10,372.11 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार मूल्य 21,062.24 करोड़ रुपये घटकर 4,81,142.58 करोड़ रुपये रह गया।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 9,360.75 करोड़ रुपये घटकर 11,79,454.70 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्य 4,338.46 करोड़ रुपये घटकर 8,83,384.38 करोड़ रुपये रह गया।

ये भी पढ़ें: बाजार: लिक्विडिटी और प्राइस डिस्कवरी को बेहतर बनाने के लिए क्या कर रहा नियामक? सेबी अध्यक्ष ने खोला राज

इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 2,881.38 करोड़ रुपये घटकर 4,68,528.03 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्य 1,276.53 करोड़ रुपये घटकर 10,01,594.91 करोड़ रुपये रह गया।


किन कंपनियों के बाजार मूल्य में हुई बढ़ोतरी?
दूसरी ओर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 23,517.56 करोड़ रुपये बढ़कर 9,14,652.52 करोड़ रुपये हो गया। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का बाजार पूंजीकरण 1,788.66 करोड़ रुपये बढ़कर 5,01,513.72 करोड़ रुपये पहुंच गया।

बाजार मूल्य में कौन-सी कंपनी सबसे आगे?
बाजार मूल्य के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी रही। इसके बाद भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, भारतीय जीवन बीमा निगम और इन्फोसिस का स्थान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed