Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Sugar Production More Than Doubles to 2.359 Million Tonnes Maharashtra Leads UP Sees Decline

चीनी उत्पादन में महाराष्ट्र ने लगाई बड़ी छलांग: यूपी में आधा हुआ उत्पादन, किस राज्य की कितनी हिस्सेदारी?

Tue, 17 Nov 2026 07:31 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 17 Nov 2026 07:31 AM IST
सार

देश में चालू चीनी सत्र 2026-27 के दौरान 15 नवंबर तक चीनी उत्पादन दोगुने से ज्यादा बढ़कर 23.59 लाख टन हो गया है। पिछले साल इसी अवधि में उत्पादन 11.49 लाख टन था। महाराष्ट्र में मिलों ने समय से पहले गन्ने की पेराई शुरू कर दी, जिससे उत्पादन बढ़ा। वहीं, उत्तर प्रदेश में उत्पादन घटा है। आखिर महाराष्ट्र में उत्पादन इतनी तेजी से कैसे बढ़ा और यूपी क्यों पिछड़ गया? आइए, विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
India Sugar Production More Than Doubles to 2.359 Million Tonnes Maharashtra Leads UP Sees Decline
उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में उत्पादन की क्या स्थिति है? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश में चालू चीनी सत्र 2026-27 के शुरुआती आंकड़ों में उत्पादन को लेकर बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 15 नवंबर तक देश में कुल 23.59 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है, जो पिछले साल की समान अवधि के 11.49 लाख टन के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है। इस बढ़ोतरी में महाराष्ट्र की चीनी मिलों की अहम भूमिका रही है। राज्य में मिलों ने इस बार पिछले वर्षों के मुकाबले जल्दी गन्ने की पेराई शुरू कर दी। हालांकि, देश के दूसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक उत्तर प्रदेश में उत्पादन पिछले साल के मुकाबले घट गया है। ऐसे में राज्यों के उत्पादन के आंकड़ों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन तीन गुना से ज्यादा कैसे बढ़ा?
इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (इस्मा) के अनुसार, महाराष्ट्र में 15 नवंबर तक 18.51 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 5.25 लाख टन था। यानी राज्य में उत्पादन तीन गुना से ज्यादा हो गया है। महाराष्ट्र की मिलों ने इस बार आठ अक्तूबर से पहले ही गन्ने की पेराई शुरू कर दी थी। 15 नवंबर तक राज्य में 154 चीनी मिलें चल रही थीं, जबकि पिछले साल इसी समय 132 मिलों में पेराई हो रही थी। मिलों के जल्दी शुरू होने और उनकी संख्या बढ़ने से उत्पादन में तेजी आई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में उत्पादन की क्या स्थिति है?
देश के दूसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक उत्तर प्रदेश में उत्पादन घटकर 2.10 लाख टन रह गया है। पिछले साल इसी अवधि में यहां 4.25 लाख टन चीनी बनी थी। राज्य में फिलहाल 80 मिलें चल रही हैं। हालांकि, आने वाले समय में यहां गन्ने की पेराई तेज होने का अनुमान है। वहीं, तीसरे सबसे बड़े उत्पादक कर्नाटक में उत्पादन लगभग स्थिर रहा है। यहां 15 नवंबर तक 1.40 लाख टन चीनी बनी, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1.46 लाख टन था। इस तरह महाराष्ट्र में तेज बढ़ोतरी के मुकाबले यूपी में गिरावट और कर्नाटक में मामूली कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर में कितनी चीनी मिलों ने शुरू किया काम?
इस्मा के महानिदेशक दीपक बल्लानी के मुताबिक, चालू चीनी सत्र में 15 नवंबर तक देश की 313 मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। पिछले साल समान अवधि में 311 मिलें चालू थीं। उन्होंने कहा कि चीनी सत्र स्थिर गति से आगे बढ़ रहा है और उत्पादन में बढ़ोतरी मुख्य रूप से महाराष्ट्र में पेराई जल्दी शुरू होने के कारण हुई है। चीनी सत्र हर साल अक्तूबर से सितंबर तक चलता है। आमतौर पर चीनी मिलों में अक्तूबर-नवंबर के दौरान गन्ने की पेराई शुरू होती है। इस्मा के अनुसार, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में भी पेराई की रफ्तार बढ़ रही है। आने वाले दिनों में कुछ और मिलें शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed