फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India’s unemployment rate eased to 5.2% in July, down from 5.6% a month earli

Unemployment Rate: जुलाई 2025 में दर की बेरोजगारी दर घटकर 5.2% हुई, पीएलएफएस की ओर से जारी किए गए नए आंकड़े

Mon, 18 Aug 2025 05:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 18 Aug 2025 05:56 PM IST
सार

Unemployment Rate: भारत की बेरोजगारी दर जुलाई 2025 में घटकर 5.2% हो गई। यह पिछले महीने 5.6% थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी नवीनतम आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के आंकड़ों में इसकी पुष्टि हुई। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
India’s unemployment rate eased to 5.2% in July, down from 5.6% a month earli
बेरोजगारी दर - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारत की बेरोजगारी दर जुलाई 2025 में घटकर 5.2% हो गई। यह पिछले महीने 5.6% थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी नवीनतम आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के आंकड़ों में इसकी पुष्टि हुई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PMVBRY: पीएम विकसित भारत रोजगार योजना पोर्टल लॉन्च, नियोक्ताओं और पहली बार नौकरी करने वालों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन

महिलाओं और पुरुषों के बीच बेरोजगारी दर

वर्तमान साप्तहिक स्थिति (सीडब्ल्यूएस) के आंकड़ों के अनुसार जुलाई के दौरान पुरुषों में बेरोजगारी की दर 5.3 प्रतिशत रही। वहीं महिलाओं में यह दर 5.1 प्रतिशत रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी बढ़ी

शहरी क्षेत्रों में जुलाई में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.2 प्रतिशत हो गई। यह जून में 7.1 प्रतिशत दर्ज हुई थी। 15 से 29 आयु वर्ग के लिए शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी की दर मामूली वृद्धि के साथ 19 प्रतिशत हो गई। यह पिछले महीने 18.8 प्रतिशत थी। 

ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर घटी

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर घटकर 4.4 प्रतिशत हो गई। यह जून में 4.9 प्रतिशत दर्ज हुई थी। 15 से 29 आयु वर्ष के लिए यह दर जुलाई में घटकर 13 प्रतिशत हो गई। यह जून में 13.8 प्रतिशत दर्ज हुई थी। 

सीडब्लूएस का मतलब

श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) में करंट वीकली स्टेटस (CWS) का मतलब है कि किसी व्यक्ति ने सर्वे के पहले वाले सात दिनों में क्या काम किया। यानी सर्वे की तारीख से पिछले हफ्ते तक व्यक्ति नौकरी कर रहा था, काम ढूंढ रहा था या फिर काम से बाहर था। इसी आधार पर उसकी स्थिति तय की जाती है।

श्रम बल भागीदारी दर में बढ़त

आंकड़ों से यह भी पता चला है कि सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों के बीच सीडब्ल्यूएस में श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) जून 2025 में 41 प्रतिशत की तुलना में जुलाई 2025 में बढ़कर 41.4 प्रतिशत हो गई।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एलएफपीआर बढ़ी

ग्रामीण क्षेत्रों में सभी आयु समूहों के सीडब्ल्यूएस में एलएफपीआर 42 प्रतिशत थी, जबकि पिछले महीने यह 41.5 प्रतिशत थी। वहीं शहरी क्षेत्रों में यह जुलाई में 40.1 प्रतिशत रही, जो जून में 39.8 प्रतिशत थी।

क्या कहते हैं डब्ल्यूपीआर के आंकड़े?

श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर), जो कुल जनसंख्या में कार्यरत लोगों के अनुपात को परिभाषित करता है। यह ग्रामीण क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों में जुलाई 2025 के दौरान 54.4 प्रतिशत था, जो जून में 53.3 प्रतिशत था। इसी आयु वर्ग के लिए, शहरी क्षेत्रों में WPR जुलाई में 47 प्रतिशत थी। देश स्तर पर समग्र WPR 52 प्रतिशत थी, जबकि जून के दौरान यह 51.2 प्रतिशत थी।

श्रम बल सर्वेक्षण की सैंपलिंग में हुआ संशोधन

श्रम बाजार से जुड़े उच्च-आवृत्ति वाले संकेतकों की बढ़ती आवश्यकता और कवरेज को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) की सैंपलिंग पद्धति को जनवरी 2025 से संशोधित कर दिया गया है।अखिल भारतीय स्तर पर जुलाई में 7,519 प्रथम चरण नमूना इकाइयों का सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण किए गए परिवारों की संख्या 89,505 थी (ग्रामीण क्षेत्रों में 49,355 और शहरी क्षेत्रों में 40,150) और सर्वेक्षण किये गये व्यक्तियों की संख्या 3,79,222 थी (ग्रामीण क्षेत्रों में 2,16,832 और शहरी क्षेत्रों में 1,62,390)।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed