फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's GDP growth likely to improve to 6.2 pc in Q3FY25 from 5.4 pc in Q2FY25: Union Bank of India

GDP: 'भारत की वृद्धि दर में वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में हो सकता है सुधार', यूबीआई ने  किया यह दावा

Sat, 22 Feb 2025 11:52 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 22 Feb 2025 11:52 AM IST
सार

GDP: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जीडीपी और सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) वृद्धि के बीच जो नकारात्मक अंतर, वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में देखा गया, उसमें तीसरी तिमाही में सुधार हो सकता है। आइए जानते हैं, रिपोर्ट में क्या-क्या है।

विज्ञापन
India's GDP growth likely to improve to 6.2 pc in Q3FY25 from 5.4 pc in Q2FY25: Union Bank of India
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि में तेजी आने की उम्मीद है, जिसमें जीडीपी वृद्धि 6.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। दूसरी तिमाही में यह आकंड़ा 5.4 प्रतिशत था। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में यह बात कही है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि जीडीपी और सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) वृद्धि के बीच जो नकारात्मक अंतर, वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में देखा गया, उसमें तीसरी तिमाही में सुधार हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है,  "हमारा अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर बढ़कर 6.2 प्रतिशत (जो दूसरी तिमाही में 5.4 प्रतिशत थी) हो जाएगी, क्योंकि H1-FY25 में जीडीपी और जीवीए वृद्धि के बीच देखा गया नकारात्मक अंतर संभवतः Q3FY25 में बेअसर हो गया।"
विज्ञापन


हालांकि, रिपोर्ट ने जीडीपी डेटा और राजकोषीय डेटा में दर्शाए गए शुद्ध अप्रत्यक्ष करों में वृद्धि के रुझानों के बीच एक विसंगति की ओर भी इशारा किया। इसने चेतावनी दी कि इस तिमाही में राजकोषीय आंकड़ों में शुद्ध अप्रत्यक्ष कर वृद्धि में गिरावट से Q3FY25 में भी नकारात्मक जीडीपी-जीवीए वृद्धि अंतर जारी रहने का जोखिम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट ने पूरे साल के लिए जीडीपी विकास पूर्वानुमान को 6.4 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है, जिसके लिए वित्त वर्ष की दूसरी छमाही (H2) में लगभग 6.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि की आवश्यकता होगी, जबकि पहली छमाही में यह 6 प्रतिशत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed