{"_id":"67a5fb53a13a5ef47c0ab7ce","slug":"india-s-forex-reserves-rise-usd-1-05-bln-to-usd-630-607-bln-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार 1.05 अरब डॉलर बढ़कर 630.61 अरब डॉलर हुआ, आंकड़े जारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार 1.05 अरब डॉलर बढ़कर 630.61 अरब डॉलर हुआ, आंकड़े जारी
Fri, 07 Feb 2025 05:53 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 07 Feb 2025 05:53 PM IST
सार
भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 31 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.05 अरब डॉलर बढ़कर 630.61 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.57 अरब डॉलर बढ़कर 629.56 अरब डॉलर रहा था। आइए जानते हैं आरबीआई के आंकड़े क्या कहते हैं।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा भंडार
- फोटो : Agency
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 31 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.05 अरब डॉलर बढ़कर 630.61 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.57 अरब डॉलर बढ़कर 629.56 अरब डॉलर रहा था।
विज्ञापन
लगातार दूसरे हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है। पिछले कुछ सप्ताहों से इसमें गिरावट का रुख रहा है। इस गिरावट का कारण पुनर्मूल्यांकन के साथ-साथ रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए आरबीआई द्वारा विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप को माना जा रहा है। पिछले साल सितंबर के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.88 अरब डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 20.7 करोड़ डॉलर घटकर 537.68 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है। समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.24 अरब डॉलर बढ़कर 70.89 अरब डॉलर हो गया।
विज्ञापन
विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.9 करोड डॉलर बढ़कर 17.89 अरब डॉलर रहा। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 1.4 करोड़ डॉलर घटकर 4.14 अरब डॉलर रह गया।