फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's forex reserves drop USD 2.54 billion to USD 635.721 billion

Forex: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.54 अरब डॉलर घटकर 636 अरब डॉलर रह गया, जानिए क्या हैं अपडेट

Fri, 21 Feb 2025 05:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 21 Feb 2025 05:40 PM IST
सार

Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार तीन हफ्ते की बढ़ोतरी के सिलसिले को तोड़ते हुए 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 2.54 अरब डॉलर घटकर 635.721 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़े ताजा अपडेट क्या हैं, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
India's forex reserves drop USD 2.54 billion to USD 635.721 billion
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency

विस्तार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार तीन हफ्ते की बढ़ोतरी के सिलसिले को तोड़ते हुए 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 2.54 अरब डॉलर घटकर 635.721 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले समीक्षाधीन सप्ताह में भंडार 7.654 अरब डॉलर बढ़कर 638.261 अरब डॉलर हो गया था।

विज्ञापन


सितंबर 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.885 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, रुपये में अस्थिरता को कम करने के लिए आरबीआई द्वारा विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई।
विज्ञापन


शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.515 अरब डॉलर घटकर 539.591 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर के संदर्भ में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों के मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई ने कहा कि हालांकि, सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 1.942 अरब डॉलर बढ़कर 74.15 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 19 मिलियन डॉलर बढ़कर 17.897 अरब डॉलर हो गए। आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ के साथ भारत की आरक्षित स्थिति 14 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.083 अरब डॉलर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed