Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 2.16 अरब डॉलर घटा, जानें क्या कहते हैं फॉरेक्स रिजर्व पर RBI के आंकड़े
Forex Reserves: अक्तूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार अपने ऑल टाइम हाई 645 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। वैश्विक कारणों से रुपये को टूटने से बचाने के लिए आरबीआई की ओर से अपने मुद्रा भंडार का इस्तेमाल करने से इसमें गिरावट दर्ज की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 21 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान 2.164 अरब डॉलर घटकर 584.248 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.657 अरब डॉलर बढ़कर 586.412 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। बता दें कि अक्तूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार अपने ऑल टाइम हाई 645 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। वैश्विक कारणों से रुपये को टूटने से बचाने के लिए आरबीआई की ओर से अपने मुद्रा भंडार का इस्तेमाल करने से इसमें गिरावट दर्ज की गई।
फॉरेन करेंसी असेट्स में 2.146 अरब डॉलर की गिरावट
रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़े बताते हैं कि 21 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में मुद्राभंडार का अहम हिस्सा फॉरेन करेंसी असेट्स (विदेशी मुद्रा आस्तियां) 2.146 अरब डॉलर घटकर 514.489 अरब डॉलर रह गया। डॉलर में अभिव्यक्त किये की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आए उतार-चढ़ाव के प्रभावों को शामिल किया जाता है।
स्वर्ण भंडार का मूल्य घटा, विशेष आहरण अधिकार यानी एसडीआर बढ़ा
रिजर्व बैंक के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 2.4 करोड़ डॉलर घटकर 46.151 अरब डॉलर रह गया। आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.431 अरब डॉलर हो गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 1.4 करोड़ डॉलर घटकर 5.176 अरब डॉलर रह गया।