फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India ranks 93 out of 180 countries in corruption perceptions index 2023

Corruption Index 2023: भ्रष्टाचार के मामले में देश की रैकिंग फिसली, भारत 180 देशों में 93वें स्थान पर पहुंचा

Tue, 30 Jan 2024 05:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 30 Jan 2024 05:14 PM IST
सार

Corruption Index 2023: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 के भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक  (Corruption Perceptions Index) में भारत 180 देशों में 93 वें स्थान पर रहा। इस दौरान भारत के समग्र स्कोर में बहुत हद तक कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन
India ranks 93 out of 180 countries in corruption perceptions index 2023
Corruption Perceptions Index 2023 - फोटो : Corruption Perceptions Index 2023

विस्तार

भ्रष्टाचार के मामले में भारत की स्थिति में 2022 की तुलना में 2023 में मामूली बदलाव हुआ है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 के भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक  (Corruption Perceptions Index) में भारत 180 देशों में 93 वें स्थान पर रहा। इस दौरान भारत के समग्र स्कोर में बहुत हद तक कोई बदलाव नहीं हुआ। लेकिन देश की रैंकिंग आठ स्थान नीचे खिसक गई है।

विज्ञापन


इस सूचकांक में विशेषज्ञों और व्यापारिक लोगों की धारणा के आधार पर सार्वजनिक क्षेत्र के भ्रष्टाचार के कथित स्तरों को ध्यान में रखकर 180 देशों और क्षेत्रों की रैंकिंग की जाती है।
विज्ञापन


इस रैंकिंग के लिए 0 से 100 के पैमाने का उपयोग किया जाता है। जहां 0 अत्यधिक भ्रष्ट है और 100 बहुत ईमानदार का सूचक है।    2023 में, भारत का समग्र स्कोर 39 रहा जबकि जबकि 2022 में यह 40 था। 2022 में भारत की रैंक 85 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशिया में पाकिस्तान (133) और श्रीलंका (115) दोनों ही कर्ज के बोझ से जूझ रहे हैं और राजनीतिक अस्थिरता का सामना कर रहे हैं। "हालांकि, दोनों देशों के पास मजबूत न्यायिक निगरानी है, जो सरकार को नियंत्रण में रखने में मदद कर रही है। पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने अपने संविधान के अनुच्छेद 19ए के तहत इस अधिकार को पूर्व में प्रतिबंधित संस्थानों तक विस्तारित करके नागरिकों के सूचना के अधिकार को मजबूत किया है।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश (149) सबसे कम विकसित देश (एलडीसी) की स्थिति से बाहर आ गया है। यह आर्थिक विकास गरीबी में निरंतर कमी और रहने की स्थिति में सुधार के कारण संभव हुआ है। हालांकि, यह प्रेस के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच सार्वजनिक क्षेत्र में सूचना का प्रवाह बाधित होता है। इस लिस्ट में चीन को 76 वें नंबर पर रखा गया है। चीन ने 35 लाख से अधिक सार्वजनिक अधिकारियों को दंडित करके अपनी आक्रामक भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई के साथ सुर्खियां बटोरी हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया प्रशांत क्षेत्र में 2024 बड़ा चुनावी वर्ष है। इस दौरान बांग्लादेश, भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, सोलोमन द्वीप, दक्षिण कोरिया और ताइवान में लोग मतदान करेंगे। 


एशिया और प्रशांत क्षेत्र के 71 प्रतिशत देशों का सीपीआई स्कोर 100 में 45 के क्षेत्रीय औसत स्कोर और से 43 के वैश्विक औसत से नीचे है।  रिपोर्ट में कहा गया है, 'न्यूजीलैंड (3) और सिंगापुर (5) जैसे देश उच्च स्कोर के साथ कम भ्रष्टाचार वाले देशों की अपनी छवि बनाए हुए हैं। इसके अलावे मजबूत भ्रष्टाचार नियंत्रण तंत्र वाले अन्य देशों जैसे ऑस्ट्रेलिया (14), हांगकांग (14), जापान (16), भूटान (26), ताइवान (28) और दक्षिण कोरिया (32) का स्थान है। सूचकांक के निचले स्थान पर उत्तर कोरिया (172) और म्यांमार (162) का नंबर है। अफगानिस्तान (162) इस सूची में सबसे नीचे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed