फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India open to buying energy from all sources, gas prices to come down in 2026: Hardeep Singh Puri

Petroleum: भारत सभी स्रोतों से ऊर्जा खरीदने के लिए तैयार, 2026 में गैस की कीमतें घटेंगी, बोले केंद्रीय मंत्री

Mon, 10 Feb 2025 07:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 10 Feb 2025 07:13 PM IST
सार

Petroleum Goods Import: मंगलवार से शुरू हो रहे भारतीय ऊर्जा सप्ताह 2025 से पहले पुरी ने अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद रूस से भारत को ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ने वाले असर की आशंकाओं को दूर किया। केंद्रीय मंत्री ने इस विषय पर क्या कहा है, आइए जानें।

विज्ञापन
India open to buying energy from all sources, gas prices to come down in 2026: Hardeep Singh Puri
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ANI

विस्तार

भारत सभी स्रोतों से न्यूनतम दरों पर ऊर्जा आयात के लिए तैयार है। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि घरेलू तेल विपणन कंपनियां अधिक गैस की तलाश कर रही हैं, जिसकी लागत 2026 में कम होने की उम्मीद है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को यह बात कही।

विज्ञापन


मंगलवार से शुरू हो रहे भारतीय ऊर्जा सप्ताह 2025 से पहले पुरी ने अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद रूस से भारत को ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ने वाले असर की आशंकाओं को दूर किया।
विज्ञापन


पुरी ने कहा, "आज हमारे सामने ऐसी स्थिति है कि हम 27 आपूर्तिकर्ताओं की जगह 39 आपूर्तिकर्ताओं से पेट्रोलियम पदार्थों की खरीदारी कर रहे हैं।  अर्जेंटीना को भी इसमें शामिल किया है। हम सभी स्रोतों से आयात करने के लिए तैयार हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हमने आयात के समय निविदाएं जारी कीं। वे निविदाएं किसी भी आपूर्तिकर्ता के लिए खुली हैं। हम सबसे सस्ते स्रोत से खरीदते हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि घरेलू (तेल विपणन कंपनियां) अधिक गैस की तलाश में हैं।


पुरी ने कहा कि देश में एलपीजी (द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस) की उपलब्धता कमोबेश समाप्त हो चुकी है और विचार यह है कि हर घर तक पाइप के माध्यम से प्राकृतिक गैस पहुंचाई जाए, क्योंकि यह 30 प्रतिशत सस्ती है। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और गेल अमेरिका से एलएनजी (तरल प्राकृतिक गैस) और कच्चा तेल खरीदने पर विचार कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed