फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India-New Zealand FTA negotiations conclude successfully, opening up new opportunities for trade and investmen

FTA: भारत-न्यूजीलैंड एफटीए वार्ता का चौथा दौर सफल, व्यापार और निवेश में नई संभावनाओं के खुलने की उम्मीद

Sat, 08 Nov 2025 12:50 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 08 Nov 2025 12:50 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच एफटीए की चौथे दौर की वार्ता सकारात्मक माहौल में पूरी हुई। पांच दिनों तक चली इस चर्चा में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने रचनात्मक और व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन
India-New Zealand FTA negotiations conclude successfully, opening up new opportunities for trade and investmen
एफटीए - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए)  के चौथे दौर की वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। दोनों पक्षों के बीच पांच दिनों तक रचनात्मक और दूरदर्शी चर्चा हुई। केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले ने इस दौरान हुई स्थिर प्रगति की सराहना की। साथ ही एक आधुनिक, व्यापक और भविष्य के लिए तैयार एफटीए की दिशा में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: रूस से तेल खरीदने की हंगरी को मिली छूट, राष्ट्रपति ट्रंप- पीएम ओरबान की मुलाकात ने बढ़ाई यूरोप में हलचल

विज्ञापन

इन अहम मुद्दों पर हुई बातचीत

चर्चा में वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार, आर्थिक सहयोग और उत्पत्ति के नियमों जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने व एक-दूसरे के लिए लाभदायक साझेदारी विकसित करने की साझा प्रतिबद्धता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों ने जताई प्रतिबद्धता 

प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक समृद्धि और सुरक्षित सप्लाई चेन को बढ़ावा देने के लिए गहरे आर्थिक साझेदारी के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।


मंत्रियों ने कहा कि प्रस्तावित एफटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार प्रवाह में बढ़ोतरी, निवेश संबंधों में मजबूती, सप्लाई चेन की लचीलापन में सुधार और कारोबारियों के लिए बेहतर बाजार पहुंच सुनिश्चित होगी। दोनों देशों ने इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करने और एक संतुलित व पारस्परिक रूप से लाभदायक समझौते तक पहुंचने की प्रतिबद्धता जताई।

वित्त वर्ष 2025 में दोनों पक्षों के बीच हुआ 1.3 अरब डॉलर का कारोबार 

बता दें कि वित्त वर्ष 2024-25 में न्यूजीलैंड के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 1.3 अरब डॉलर रहा। यह 49 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है। प्रस्तावित एफटीए से कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा और सेवाओं जैसे क्षेत्रों में और अधिक संभावनाएं खुलने की उम्मीद है, जिससे व्यवसायों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed