फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hungary gets exemption for buying oil from Russia, President Trump-PM Orban meeting sparks stir in Europe

US: रूस से तेल खरीदने की हंगरी को मिली छूट, राष्ट्रपति ट्रंप-पीएम ओरबान की मुलाकात ने बढ़ाई यूरोप में हलचल

Sat, 08 Nov 2025 12:07 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 08 Nov 2025 12:07 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हंगरी को रूस से तेल खरीदने की अनुमति देते हुए उस पर लगे प्रतिबंधों से छूट दी है। यह फैसला हंगरी की ऊर्जा सुरक्षा के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह देश समुद्री मार्ग से तेल नहीं मंगा सकता और पाइपलाइन पर निर्भर है। आइए विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Hungary gets exemption for buying oil from Russia, President Trump-PM Orban meeting sparks stir in Europe
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ओर हंगरी के पीएम विक्टर ओरबान की मुलाकात - फोटो : X (@WhiteHouse)

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान को रूस से तेल खरीदने के लिए प्रतिबंधों से छूट दी है। दोनों दक्षिणपंथी नेताओं की व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात के दौरान ट्रंप और ओरबान ने एक-दूसरे की खुलकर प्रशंसा की। बता दें कि ट्रंप के दोबारा सत्ता में लौटने के बाद व्हाइट हाउस में यह ओरबान की पहली मुलाकात है। बैठक में ओरबान ने कहा कि यूक्रेन के लिए रूस को हराना एक चमत्कार होगा, जिससे उनके रुख और अन्य यूरोपीय नेताओं के बीच स्पष्ट मतभेद दिखा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत बनेगा वैश्विक निवेश का ध्रुव: नीति आयोग के सीईओ बोले- जल्द मिलेगी अमेरिका से व्यापार समझौते की खुशखबरी

विज्ञापन

यह बैठक हंगरी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि 

हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिज्जार्टो ने इस मुलाकात को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने ने एक्स पर बताया कि यह फैसला उनके देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ट्रंप ने हंगरी को क्यों दी छूट?

राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले बताया था कि हंगरी को उसकी भौगोलिक स्थिति के कारण राहत दी जाएगी, क्योंकि यह चारों ओर से जमीन से घिरा है और देश समुद्री मार्ग से आयात नहीं कर सकता और उसे पाइपलाइन के जरिए ही ऊर्जा आपूर्ति मिलती है।

रूसी ऊर्जा को लेकर ओरबान का तर्क 

ओरबान ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के लिए यूरोपीय संघ के बाकी सदस्यों के दबाव का अक्सर विरोध किया है। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि रूसी ऊर्जा उनके देश के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने भी कहा कि पाइपलाइन कोई वैचारिक या राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि एक भौतिक आवश्यकता है, क्योंकि हंगरी के पास बंदरगाह नहीं हैं।

हंगरी यूरोपीय संघ में ट्रंप और क्रेमलिन दोनों का करीबी सहयोगी माना जाता है।  इसने पहले ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बुडापेस्ट में शिखर बैठक की पेशकश की थी, लेकिन यूक्रेन पर हमले को लेकर असहमति बढ़ने पर ट्रंप ने अक्तूबर में यह बैठक रद्द कर दी थी।

ट्रंप ने रूसी तेल कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध 

ट्रंप प्रशासन ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंध लगाए हैं और अमेरिकी कंपनियों को एक महीने के भीतर उनसे संबंध खत्म करने का निर्देश दिया है।

दोनों नेताओं ने की एक-दूसरी की प्रशंसा

इस मुलाकात को विशेषज्ञ ओरबान के लिए एक प्रतीकात्मक जीत मान रहे हैं, जो अगले साल होने वाले चुनावों से पहले आर्थिक सुस्ती और बढ़ती चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ट्रंप ने यूरोपीय संघ के नेताओं से ओरबान के प्रति अधिक सम्मान दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हंगरी और उसके नेता का सम्मान किया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने प्रवासन के मुद्दे पर सही रुख अपनाया है।

क्या है विशेषज्ञों की राय?

हालांकि, ट्रंप के ईयू पर लगाए गए शुल्कों से हंगरी की कार उद्योग पर गहरा असर पड़ा है, जिससे उसकी कमजोर अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा है।
राजनीतिक विश्लेषक डैनियल हेगेडस का कहना है कि ट्रंप का यह कदम ओरबान को घरेलू मोर्चे पर मजबूती देगा और यूरोपीय संघ के भीतर विभाजन पैदा करने वाली ताकतों को बल देगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed