Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India exports over 29 pc surge in October record 89 billion plus trade deficit also narrows know details

भारत का निर्यात: अक्तूबर में 29.9% का उछाल, रिकॉर्ड 89.99 अरब डॉलर हुआ आंकड़ा; व्यापार घाटा भी कम हुआ

Sat, 14 Nov 2026 08:41 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 14 Nov 2026 08:41 AM IST
विज्ञापन
India exports over 29 pc surge in October record 89 billion plus trade deficit also narrows know details
आयात-निर्यात के आंकड़े - फोटो : amarujala.com

भारत का कुल निर्यात अक्तूबर में 29.9 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 89.99 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि अक्तूबर में इसमें वस्तु और सेवा दोनों का निर्यात शामिल है, जो देश का अब तक का सबसे अधिक मासिक निर्यात मूल्य है।

विज्ञापन

व्यापार घाटा भी कम, अक्तूबर में देश का कुल निर्यात 69.27 अरब डॉलर

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान व्यापार घाटा भी कम होकर 20.09 अरब डॉलर पर आ गया। पिछले साल अक्तूबर में देश का कुल निर्यात 69.27 अरब डॉलर था। अक्तूबर 2025 में भारत का व्यापार घाटा 25.15 अरब डॉलर रहा था।

विज्ञापन

वस्तु के साथ सेवा निर्यात में कितना उछाल?

अक्तूबर में भारत का आयात बढ़कर 110.07 अरब डॉलर हो गया। यह पिछले साल इसी महीने के 94.42 अरब डॉलर से अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर में वस्तु निर्यात 34.11 अरब डॉलर से बढ़कर 49.47 अरब डॉलर हो गया। सेवा निर्यात भी अक्तूबर 2025 के 35.17 अरब डॉलर से बढ़कर 40.51 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि

अक्तूबर में वस्तु निर्यात 49.47 अरब डॉलर के नए शिखर पर पहुंच गया। यह पिछले पांच वर्षों में 45.06% की सबसे अधिक मासिक वृद्धि के साथ अब तक का सबसे अक्तूबर 2026 में कुल निर्यात 89.99 अरब डॉलर अनुमानित है। यह अब तक का सबसे अधिक मासिक निर्यात मूल्य है। अधिक मासिक वस्तु निर्यात मूल्य है।

व्यापक आधार वाली वृद्धि

वाणिज्य सचिव ने साझा किया कि निर्यात में वृद्धि किसी विशेष क्षेत्र या भूगोल तक सीमित नहीं है। यह विभिन्न देशों और क्षेत्रों में व्यापक आधार वाली वृद्धि है। उन्होंने आगे बताया कि भारत के 50 शीर्ष निर्यात गंतव्यों में से 43 ने सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। यह वृद्धि अक्तूबर 2026 में अक्तूबर 2025 की तुलना में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed