फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Exports Jumped 58 percent In March import also increased

आयात-निर्यात: मार्च महीने में निर्यात में आया उछाल, व्यापार घाटा भी बढ़ा

Fri, 02 Apr 2021 11:23 AM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 02 Apr 2021 11:23 AM IST
सार

  • देश का निर्यात कारोबार मार्च में 58.23 फीसदी उछलकर 34 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 
  • मार्च में आयात 52.89 फीसदी बढ़कर 48.12 अरब डॉलर रहा। 
  • आलोच्य माह में व्यापार घाटा बढ़कर 14.12 अरब डॉलर पहुंच गया, जो एक साल पहले मार्च 2020 में 9.98 अरब डॉलर था। 

विज्ञापन
India Exports Jumped 58 percent In March import also increased
आयात-निर्यात - फोटो : pixabay

विस्तार

देश का निर्यात कारोबार मार्च में 58.23 फीसदी उछलकर 34 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इंजीनियरिंग, रत्न एवं आभूषण तथा औषधि जैसे प्रमुख क्षेत्रों में माह के दौरान अच्छी वृद्धि दर्ज की गयी जिससे निर्यात बढ़ा। वाणिज्य मंत्रालय के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार समूचे वित्त वर्ष 2020-21 में निर्यात 7.4 फीसदी घटकर 290.18 अरब डॉलर रहा, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 में 313.36 अरब डॉलर रहा था। पिछले साल मार्च 2020 में निर्यात 21.49 अरब डॉलर का हुआ था। कोविड-19 संकट के कारण वैश्विक नरमी की वजह से मार्च 2019 के मुकाबले 34 फीसदी की गिरावट आई थी।

विज्ञापन


52.89 फीसदी बढ़ा आयात 
बयान के अनुसार, मार्च में आयात 52.89 फीसदी बढ़कर 48.12 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले मार्च 2020 में यह 31.47 अरब डॉलर था। वहीं वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान आयात 18 फीसदी घटकर 388.92 अरब डॉलर रहा, जो 2019-20 में 474.71 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। 
विज्ञापन


14.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया व्यापार घाटा
आलोच्य माह में व्यापार घाटा बढ़कर 14.12 अरब डॉलर पहुंच गया, जो एक साल पहले मार्च 2020 में 9.98 अरब डॉलर था। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'भारत का वस्तु निर्यात मार्च 2021 में सालाना आधार पर 58.23 फीसदी बढ़कर 34 अरब डॉलर रहा। मार्च 2020 में यह 21.49 अरब डॉलर था।' यह पहली बार है जब किसी महीने में निर्यात 34 अरब डॉलर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना रहा सोने व तेल का आयात
मार्च महीने में तेल आयात 1.22 फीसदी बढ़कर 10.17 अरब डॉलर रहा। पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान तेल आयात 37 फीसदी घटकर 82.25 अरब डॉलर रहा। वहीं, आलोच्य महीने में गैर-तेल आयात 777.12 फीसदी उछलकर 37.95 अरब डॉलर रहा। पूरे वित्त वर्ष के दौरान आयात 10.89 फीसदी घटकर 306.67 अरब डॉलर रहा। सोने का आयात मार्च महीने में उछलकर 7.17 अरब डॉलर पर पहुंच गया।


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर लिखा कि, 'वस्तु निर्यात मार्च 2021 में सालाना आधार पर 58 फीसदी बढ़कर 34 अरब डॉलर रहा। भारतीय इतिहास में किसी एक महीने में यह सर्वाधिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियां महामारी के बावजूद देश को नई ऊंचाई पर ले जा रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed