{"_id":"6433571e108e120d7e0a9c83","slug":"india-crude-imports-from-russia-double-from-iraq-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crude Imports: भारत का रूस से क्रूड आयात इराक से दोगुना, मास्को लगातार छठे महीने तेल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्त","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Crude Imports: भारत का रूस से क्रूड आयात इराक से दोगुना, मास्को लगातार छठे महीने तेल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्त
Mon, 10 Apr 2023 05:53 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 10 Apr 2023 05:53 AM IST
सार
भारत के क्रूड तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी एक तिहाई से अधिक यानी 34 फीसदी हो गई है। इराक 2017-18 से भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता था।
विज्ञापन
क्रूड ऑयल
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का रूस से कच्चा तेल आयात मार्च, 2023 में बढ़कर रिकॉर्ड 16.4 लाख बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) पर पहुंच गया। इसके साथ ही, रूस से तेल आयात इराक के 8.21 लाख बीपीडी के मुकाबले अब दोगुना हो गया है।
विज्ञापन
एनर्जी कार्गो ट्रैकर वोर्टेक्सा के मुताबिक, रिफाइनरी कंपनियां अन्य ग्रेड की तुलना में रियायती मूल्य पर उपलब्ध रूसी तेल खरीद रही हैं। इसलिए रूस लगातार छठे महीने भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। भारत के क्रूड तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी एक तिहाई से अधिक यानी 34 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
फरवरी, 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले भारत के क्रूड तेल आयात में रूस की बाजार हिस्सेदारी एक फीसदी से भी कम थी। इराक 2017-18 से भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता था। उधर, वोर्टेक्सा की एशिया-प्रशांत (विश्लेषण) की प्रमुख सेरेना हुआंग ने कहा, भारत का मार्च में मासिक आधार पर रूसी तेल आयात बढ़ा है, लेकिन इसकी वृद्धि दर धीमा हो गई है।
विज्ञापन
इसलिए जमकर खरीदारी कर रहा भारत : यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। ऐसे में रूसी क्रूड रियायती मूल्य पर उपलब्ध है। भारत इसकी जमकर खरीद कर रहा है। उद्योग के अधिकारियों ने कहा, भारतीय रिफाइनरी कंपनियां 60 डॉलर से कम कीमत पर कच्चे तेल का आयात कर रही हैं।
ऐसे बढ़ गई रूस की हिस्सेदारी अमेरिका 5वें स्थान पर खिसका
देश मार्च, 2023 मार्च, 2022
रूस 1,6,46,311 68,600
सऊदी अरब 9,86,288 8,72,683
इराक 8,21,952 11,39,880
यूएई 3,13,002 --
अमेरिका 1,36,464 4,19,071