{"_id":"65afb15543dcabe8ec063df8","slug":"india-could-be-usd-5-trillion-economy-by-2025-hardeep-puri-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardeep Puri: '2025 तक हम 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएंगे', मंत्री ने 2030 के लिए जताया ये अनुमान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Hardeep Puri: '2025 तक हम 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएंगे', मंत्री ने 2030 के लिए जताया ये अनुमान
Tue, 23 Jan 2024 06:00 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 23 Jan 2024 06:00 PM IST
सार
Hardeep Puri: केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को कहा कि भगवान राम हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। हम दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार हैं। हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि आने वाले एक दो वर्षों में हम ना केवल दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे, बल्कि उससे भी आगे जाएंगे।
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी।
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय अर्थव्यवस्था वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान पांच ट्रिलियन ड्रॉलर के आंकड़े तक पहुंच सकती हैं। केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह अनुमान जताते हुए यह भी कहा है कि इस दशक के अंत तक देश की अर्थव्यवस्था 10 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को भी पार कर सकती है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था का अनुमानित आकार 3.7 ट्रिलियन डॉलर है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को कहा कि भगवान राम हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। हम दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि आने वाले एक दो वर्षों में हम ना केवल दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे, बल्कि उससे भी आगे जाएंगे।"
विज्ञापन
पुरी जो शहरी और आवासीय मामलों के मंत्री भी हैं ने कहा, "मुझे कहीं कहा गया कि 2028 तक भारतीय अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी। मैंने उनसे कहा कि 2028 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। यह उपलब्धि 2024-25 में ही हासिल हो जाएगी। हम 2030 तक 10 ट्रिलियन डॉलर का भी लक्ष्य हासिल करेंगे।"
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया की भारत में दिलचस्पी है और यह दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, फिर चाहे यह डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर हो या ऑटोमोबाइल, ऊर्जा हो या बायोफ्यूल हर जगह भारतीय उत्पादों की मांग बढ़ी है। ऐसे में भारतीय अर्थव्यवस्था का भविष्य उज्ज्वल दिख रहा है।
चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने बीते पांच जनवरी को बताया कि भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। देश की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर वित्तीय वर्ष 2022-23 में 7.2% जबकि 2021-22 में 8.7% रही थी।