Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   india building alternative supply chain on rare earth to tackle china curbs said piyush goyal

China: चीन की दादागिरी के जवाब में भारत ने बनाई खास रणनीति, आपूर्ति श्रंखला के विकल्प तलाशने की तैयारी

Tue, 10 Jun 2025 10:25 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्न Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 10 Jun 2025 10:25 AM IST
सार

गोयल ने जोर देकर कहा कि 'ये स्थिति उन सभी के लिए संभलने का मौका है, जो किसी खास भौगोलिक क्षेत्र पर जरूरत से ज्यादा निर्भर हो गए हैं। ये पूरी दुनिया के लिए सतर्क होने का मौका है कि आपको आपूर्ति श्रंखला के लिए एक विश्वसनीय सहयोगी की जरूरत है।'

विज्ञापन
india building alternative supply chain on rare earth to tackle china curbs said piyush goyal
Piyush Goyal - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि चीन द्वारा दुर्लभ पृथ्वी तत्वों (Rare Earth Elements) के निर्यात पर रोक का फैसला पूरी दुनिया के लिए संभलने का मौका है। उन्होंने कहा कि भारत पूरी सक्रियता से दुर्लभ पृथ्वी तत्वों की आपूर्ति श्रंखला (Supply Chain) के निर्माण पर फोकस कर रहा है और खुद को अंतरराष्ट्रीय व्यापारों के लिए विश्वसनीय सहयोगी के रूप में पेश करने पर ध्यान दे रहा है ताकि चीन पर निर्भरता कम की जा सके। 
विज्ञापन


गोयल ने माना- चीन के प्रतिबंध से ऑटोमोबाइल सेक्टर को आएंगी चुनौतियां
पीयूष गोयल आधिकारिक दौरे पर स्विट्जरलैंड के बर्न में मौजूद हैं, जहां उन्होंने स्विट्जरलैंड की सरकार के अधिकारियों और बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की। पीयूष गोयल ने माना कि चीन द्वारा दुर्लभ खनिजों पर प्रतिबंध लगाने से भारत के ऑटोमोटिव और गुड्स सेक्टर के सामने कुछ चुनौतियां आएंगी। इस संकट से निपटने के लिए उन्होंने एक व्यापक रणनीति का भी जिक्र किया। इसके लिए सरकार विभिन्न कूटनीतिक माध्यमों से चीन सरकार से बातचीत कर रही है और साथ ही आपूर्ति श्रंखला के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रिपोर्ट में दावा: दो साल में 3 करोड़ को रोजगार, 4 करोड़ बढ़ी कामकाजी आबादी; महिलाओं की भागीदारी में भी उछाल
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्लभ पृथ्वी खनिजों की प्रोसेसिंग में चीन का दबदबा
गोयल ने जोर देकर कहा कि 'ये स्थिति उन सभी के लिए संभलने का मौका है, जो किसी खास भौगोलिक क्षेत्र पर जरूरत से ज्यादा निर्भर हो गए हैं। ये पूरी दुनिया के लिए सतर्क होने का मौका है कि आपको आपूर्ति श्रंखला के लिए एक विश्वसनीय सहयोगी की जरूरत है।' गौरतलब है कि चीन के प्रतिबंध से ऑटो इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है क्योंकि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कई उपकरणों के निर्माण में दुर्लभ पृथ्वी तत्व चुंबक का इस्तेमाल होता है और ये चीन से आयात करनी पड़ती है। दुर्लभ पृथ्वी तत्वों की प्रोसेसिंग पर चीन का नियंत्रण है और दुनिया का 90 प्रतिशत चुंबक का उत्पादन चीन में ही होता है। यह चुंबक न सिर्फ ऑटोमोबाइल सेक्टर में बल्कि घर में इस्तेमाल होने वाले सामानों और स्वच्छ ऊर्जा व्यवस्था में भी चुंबक का इस्तेमाल होता है। चीन ने बीती 4 अप्रैल को दुर्लभ पृथ्वी तत्व चुंबक के विदेशों को निर्यात पर सरकार की मंजूरी के बिना रोक लगा दी थी। 

ये भी पढ़ें- FTA: पीयूष गोयल ने कहा, चार यूरोपीय देशों के समूह के साथ मुक्त व्यापार समझौता सितंबर तक लागू होने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed