फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   FTA Piyush Goyal on free trade agreement with group of four European countries by September 2025

FTA: पीयूष गोयल ने कहा, चार यूरोपीय देशों के समूह के साथ मुक्त व्यापार समझौता सितंबर तक लागू होने की संभावना

Mon, 09 Jun 2025 11:43 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्न (स्विटजरलैंड)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्न (स्विटजरलैंड)। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 09 Jun 2025 11:43 PM IST
सार

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि चार यूरोपीय देशों के समूह के साथ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) सितंबर तक लागू होने की संभावना है। यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य देशों में आइसलैंड, लिश्टेंसटाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।

विज्ञापन
FTA Piyush Goyal on free trade agreement with group of four European countries by September 2025
पीयूष गोयल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री - फोटो : ani

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और चार देशों के यूरोपीय समूह ईएफटीए के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) इस साल सितंबर से लागू होने की संभावना है। यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य देशों में आइसलैंड, लिश्टेंसटाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।

विज्ञापन


15 वर्षों में 100 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता
दोनों पक्षों ने पिछले साल 10 मार्च को व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत भारत को इस समूह से 15 वर्षों में 100 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता मिली है जबकि स्विस घड़ियों, चॉकलेट और कटे एवं पॉलिश किए गए हीरे जैसे कई उत्पादों को कम या शून्य शुल्क पर अनुमति होगी।

विज्ञापन


चार देशों की संसदों से मंजूरी मिली
गोयल ने ईएफटीए के साथ व्यापार समझौते पर कहा कि यह सितंबर तक लागू हो जाएगा। इस समझौते को सभी चार देशों की संसदों से मंजूरी मिल गई है। हालांकि स्विट्जरलैंड में इस पर 10 जुलाई तक आपत्ति की जा सकती है। जुलाई और अगस्त के महीनों में यहां छुट्टियां रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Defence Ministry: सेना की बढ़ेगी ताकत, जल्द मिलेगी 30000 करोड़ रुपये की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली


मशीनरी विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में रुचि
गोयल भारत और स्विट्जरलैंड के बीच व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए आधिकारिक यात्रा पर आए हैं। उन्होंने कहा कि स्विट्जरलैंड की एक दर्जन से अधिक कंपनियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इनमें से अधिकांश भारत में निवेश की इच्छुक हैं। स्विस कंपनियों ने दवा, साइबर सुरक्षा और मशीनरी विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि भारत को लेकर यहां बहुत उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed