फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India better performance in the world stock markets

Report: दुनिया के शेयर बाजारों में भारत का बेहतर प्रदर्शन, चीन के शेयर बाजार में 16 फीसदी की गिरावट

Thu, 29 Sep 2022 06:27 AM IST
Jeet Kumar अजीत सिंह, नई दिल्ली।
अजीत सिंह, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 29 Sep 2022 06:27 AM IST
सार

अमेरिका का डाऊजोंस और फ्रांस का बाजार 20-20% गिरा है। स्विटजरलैंड का शेयर बाजार 22.2%, यूरो बाजार 22.8%, हांगकांग 23.3% गिरा है। जर्मनी का बाजार 23.7% गिरा है, वहीं अमेरिका के एसएंडपी 500 में 23.8% की गिरावट आई है।

विज्ञापन
India better performance in the world stock markets
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसबीआई की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय शेयर बाजार ने दुनिया के बाजारों में इस साल सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इस साल सेंसेक्स और निफ्टी में 3.5% की गिरावट आई है। ब्रिटेन के शेयर बाजार में 6.5%, जापान के शेयर बाजार में 9.8% और चीन के शेयर बाजार में 16% की गिरावट आई है।
विज्ञापन


इसी दौरान अमेरिका का डाऊजोंस और फ्रांस का बाजार 20-20% गिरा है। स्विटजरलैंड का शेयर बाजार 22.2%, यूरो बाजार 22.8%, हांगकांग 23.3% गिरा है। जर्मनी का बाजार 23.7% गिरा है, वहीं अमेरिका के एसएंडपी 500 में 23.8% की गिरावट आई है। रूस के बाजार में सबसे अधिक 49.8 फीसदी की गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन


भारतीय बाजार को संभाल रहे हैं खुदरा निवेशक
खुदरा निवेशक भारतीय बाजार को संभाल रखे हैं। इन्होंने कोरोना में बाजार में प्रवेश किया। तब से सेकेंडरी बाजार में 2.9 लाख करोड़ लगाए हैं। इसमें से 2.3 लाख करोड़ 2021 में और इस साल की पहली छमाही में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूके का भंडार 11.7% घटा
यूके का फॉरेक्स 11.7% घटा है। दक्षिण कोरिया का फॉरेक्स 5.50% या 24 अरब डॉलर घटा है। जापान के विदेशी मुद्रा भंडार में 6.5% की कमी आई है। यह 1,259 अरब डॉलर से 1,177 अरब डॉलर रह गया है। चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 4.9 फीसदी या 159 अरब डॉलर कम होकर 3,055 अरब डॉलर रह गया।


देश का फॉरेक्स 86 अरब डॉलर घटा
डॉलर की तुलना में रुपये की कमजोरी का असर देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ा है। शीर्ष देशों की तुलना करें तो भारत के मुद्रा भंडार में ज्यादा गिरावट आई है। इस साल फरवरी में विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स) 632 अरब डॉलर था। अगस्त में यह 86 अरब डॉलर या 13.6 फीसदी घटकर 546 अरब डॉलर पर आ गया। थाईलैंड का फॉरेक्स इसी दौरान 223 अरब डॉलर से 28 अरब डॉलर या 12.6 फीसदी गिरकर 195 अरब डॉलर पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed