{"_id":"6334ed949790fe1bd10fe2aa","slug":"india-better-performance-in-the-world-stock-markets","type":"story","status":"publish","title_hn":"Report: दुनिया के शेयर बाजारों में भारत का बेहतर प्रदर्शन, चीन के शेयर बाजार में 16 फीसदी की गिरावट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Report: दुनिया के शेयर बाजारों में भारत का बेहतर प्रदर्शन, चीन के शेयर बाजार में 16 फीसदी की गिरावट
Thu, 29 Sep 2022 06:27 AM IST
Jeet Kumar
अजीत सिंह, नई दिल्ली।
अजीत सिंह, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 29 Sep 2022 06:27 AM IST
सार
अमेरिका का डाऊजोंस और फ्रांस का बाजार 20-20% गिरा है। स्विटजरलैंड का शेयर बाजार 22.2%, यूरो बाजार 22.8%, हांगकांग 23.3% गिरा है। जर्मनी का बाजार 23.7% गिरा है, वहीं अमेरिका के एसएंडपी 500 में 23.8% की गिरावट आई है।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसबीआई की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय शेयर बाजार ने दुनिया के बाजारों में इस साल सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इस साल सेंसेक्स और निफ्टी में 3.5% की गिरावट आई है। ब्रिटेन के शेयर बाजार में 6.5%, जापान के शेयर बाजार में 9.8% और चीन के शेयर बाजार में 16% की गिरावट आई है।
इसी दौरान अमेरिका का डाऊजोंस और फ्रांस का बाजार 20-20% गिरा है। स्विटजरलैंड का शेयर बाजार 22.2%, यूरो बाजार 22.8%, हांगकांग 23.3% गिरा है। जर्मनी का बाजार 23.7% गिरा है, वहीं अमेरिका के एसएंडपी 500 में 23.8% की गिरावट आई है। रूस के बाजार में सबसे अधिक 49.8 फीसदी की गिरावट देखी गई है।
भारतीय बाजार को संभाल रहे हैं खुदरा निवेशक
खुदरा निवेशक भारतीय बाजार को संभाल रखे हैं। इन्होंने कोरोना में बाजार में प्रवेश किया। तब से सेकेंडरी बाजार में 2.9 लाख करोड़ लगाए हैं। इसमें से 2.3 लाख करोड़ 2021 में और इस साल की पहली छमाही में आया है।
विज्ञापन
यूके का भंडार 11.7% घटा
यूके का फॉरेक्स 11.7% घटा है। दक्षिण कोरिया का फॉरेक्स 5.50% या 24 अरब डॉलर घटा है। जापान के विदेशी मुद्रा भंडार में 6.5% की कमी आई है। यह 1,259 अरब डॉलर से 1,177 अरब डॉलर रह गया है। चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 4.9 फीसदी या 159 अरब डॉलर कम होकर 3,055 अरब डॉलर रह गया।
देश का फॉरेक्स 86 अरब डॉलर घटा
डॉलर की तुलना में रुपये की कमजोरी का असर देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ा है। शीर्ष देशों की तुलना करें तो भारत के मुद्रा भंडार में ज्यादा गिरावट आई है। इस साल फरवरी में विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स) 632 अरब डॉलर था। अगस्त में यह 86 अरब डॉलर या 13.6 फीसदी घटकर 546 अरब डॉलर पर आ गया। थाईलैंड का फॉरेक्स इसी दौरान 223 अरब डॉलर से 28 अरब डॉलर या 12.6 फीसदी गिरकर 195 अरब डॉलर पर आ गया है।